उत्तराखंड चुनाव: भाजपा ने 59 उम्मीदवारों की सूची जारी की, धामी खटीमा से उम्मीदवार

0
339
भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी। पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा के लिये 59 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं, जिनमें 5 महिला और 54 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे।

 

  • पुष्कर सिंह धामी-खटीमा
  • मदन कौशिक- हरिद्वार
  • पुरोला-दुर्गेशलाल
  • यमनोत्री-केदार सिंह रावत
  • गंगोत्री- सुरेश सिंह चौहान
  • बद्रीनाथ -महेंद्र भट्ट
  • थराली -गोपाल राम टम्टा
  • करणप्रयाग -अनिल नौटियाल
  • रुद्रप्रयाग -भरत सिंह चौधरी
  • घनसाली -शक्ति लाल साह
  • देवप्रयाग- विनोद कंडारी
  • नरेंद्र नगर -सुबोध उनियाल
  • प्रताप नगर -विजय सिंह पवार
  • धनोल्टी- प्रीतम पंवार
  • चकराता- रामशरण नौटियाल
  • विकासनगर -मुन्ना सिंह चौहान
  • सहसपुर- सहदेव सिंह पुंडीर
  • धर्मपुर -विनोद चमोली
  • रायपुर- उमेश शर्मा काऊ
  • राजपुर- खजान दास
  • देहरादून कैंट -सविता कपूर
  • मसूरी -गणेश जोशी
  • ऋषिकेश -प्रेमचंद्र अग्रवाल
  • रानीपुर -आदेश चौहान
  • ज्वालापुर- सुरेश राठौड़
  • भगवानपुर -मास्टर सत्यपाल
  • रुड़की- प्रदीप बत्रा
  • खानपुर -देवरानी
  • मंगलोर- दिनेश पवार
  • लक्सर- संजय गुप्ता
  • हरिद्वार ग्रामीण -स्वामी यतिस्वरानंद
  • यमकेश्वर -रेनू बिष्ट
  • पौड़ी- राजकुमार
  • श्रीनगर गढ़वाल- धन सिंह रावत
  • चौखटाखाल -सतपाल महाराज
  • लैंसडौन- दिलीप सिंह रावत
  • धारचूला- धन सिंह धामी
  • डीडीहाट -बिशन सिंह चुफाल
  • पिथौरागढ़ -चंद्रा पंत
  • गंगोलीहाट- फकीर राम टम्टा
  • कपकोट- सुरेश गढ़िया
  • बागेश्वर -चंदन रामदास
  • द्वाराहाट- अनिल साहू
  • सल्ट -महेश जीना
  • सोमेश्वर -रेखा आर्य
  • अल्मोड़ा -कैलाश शर्मा
  • लोहाघाट -पूरन सिंह फर्त्याल

भाजपा मुख्यालय में उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस पर्वतीय राज्य में विकास का कार्य तेजी से हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार हुआ।

आगे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जो भी विकास हुआ है, वह केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ। इस दौरान रेल की पटरी से लेकर अन्य कई परियोजनाओं को साकार किया गया।

जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के शासन में उत्तराखंड का गठन किया गया। उस वक्त कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।