निम के 5 सदस्यीय दल ने हर्षिल घाटी की अनाम चोटी को किया फतह

0
671
निम
उत्तरकाशी, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में  5 सदस्यीय दल ने हर्षिल घाटी में 4,823 मीटर ऊंची एक अनाम चोटी का सफल आरोहण पूरा किया। उन्होंने बताया कि यहां अभियान उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।
 नेहरू पर्वतारोहण टीम ने 21 जून को शुरू किया था अभियान
पिछले साल नवंबर में भी निम ने उत्तरकाशी जिला प्रशासन तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिलकर इस अभियान की शुरुआत की थी। जिसकी हरी झंडी प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिखाई थी, लेकिन उस समय भारी बर्फबारी के कारण इस अभियान को को रोकना पड़ा था । 2019 में हर्षिल एप्पल फेस्टिवल के दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान में हर्षिल ग्राम सभा और हर्षिल इको पर्यटन समिति की मांग पर घाटी में छोलमी गांव के ऊपर पंचमुखी महादेव के शीर्ष पर अनाम चोटी के आरोहण के लिए हॉर्न ऑफ हर्षिल अभियान शुरू किया था। इसका जिम्मा डीएम ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट को सौंपा था।
कर्नल बिष्ट ने नवंबर 2019 में इस अभियान को शुरू किया लेकिन बर्फबारी के चलते इसे रोकना पड़ा था । बीती 21 जून को कर्नल अमित बिष्ट सेना मेडल के नेतृत्व में निम की 5 सदस्यीय टीम में लेफ्टिनेंट योगेश धूमल, हवलदार थिलनेश गयाल्पो प्रशिक्षक, शिवराज सिंह पवार, प्रशिक्षक सौरव सिंह ने इस अभियान को शुरू किया।