उत्तराखंड के गुरुओं को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

0
515
उत्तराखंड
हाल ही में घोषित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों में उत्तराखंड के शिक्षकों ने भी अपनी जगह बनाई है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रधानाचार्य जीएचएसएस पुडकुनी, कपकोट (बागेश्वर) डा. केवलानन्द काण्डपाल तथा उप प्रधानाचार्य एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल जोगला, कालसी (देहरादून) सुश्री सुधा पैन्यूली शामिल हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के दो अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए चयनित होने पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हमारे इन अध्यापकों ने देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस सम्मान को अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायी बताया है। उन्होंने कहा कि देश में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में सम्मानित होने वाली सुश्री सुधा पैन्यूली पहली अध्यापिका हैं, यह भी प्रदेश के लिए गर्व की बात है।