उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

0
432
rain
उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही रुद्रपुर में सुबह से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार से दक्षिणी पश्चिमी मानसून का उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के कुछ भागों में आगमन हो गया है।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड के कुछ और भागों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने की लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हैं। तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने विशेषकर देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जिले में भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश चमक-गरज के साथ होने की संभावना है।