झारखंड परिणाम से उत्साहित उत्तराखण्ड कांग्रेस में जश्न

0
471
देहरादून, झारखंड में आए चुनाव परिणाम से उत्साहित उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जीत का आगाज बदलाव का संकेत है। उन्होंने झारखण्ड में हुई कांग्रेस गठबन्धन की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए झारखण्ड के समस्त कांग्रेसजनों एवं प्रदेश नेतृत्व व सहयोगी दलों जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जीत तो मा़त्र आगाज है। इस जीत से यह साफ परिलक्षित होता है कि देश की जनता आक्रोशित है और बदलाव चाहती है। 
इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, डाॅ. आर. पी. रतूड़ी, गरिमा महरा दसौनी, संजय पालीवाल, राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गोदावरी थापली, लखपत बुटोला, राजेश शर्मा, परिणीता बडोनी, डाॅ. प्रतिमा सिंह, अजय सिंह, नवीन पयाल, सुनित सिंह राठौर, ताहिर अली, पी.के. अग्रवाल, इलियास अंसारी, महेश जोशी, राजेन्द्र सिह चौहान, राजेश चमोली, विनोद गोयल, सीताराम नौटियाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।