उत्तराखंड: भाजपा कार्यकारिणी घोषित, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री भी शामिल

0
469
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल, सभी सांसदों और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, बीसी खंडूड़ी समेत 21 नेताओं को स्थायी सदस्य के रूप में जगह दी गई है। 28 नेताओं को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। साथ ही राज्य के विधायक, मंत्री सहित कुल 136 लोगों को शामिल किया गया है।
– 21 स्थायी और 28 आमंत्रित सदस्य, कुल 136 को मिली जगह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की जंबो कार्यकारिणी में स्थायी आमंत्रित सदस्य और  विशेष आमंत्रित  सदस्यों को भी जगह दी गई है। स्थायी आमंत्रित सदस्य 21 और विशेष आमंत्रित सदस्य 28 होंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 87 नेताओं को  जगह दी गई है। इस टीम में केंद्रीय मंत्री, राज्य के सभी सांसद,  मंत्री  के साथ ही विभिन्न मोर्चों से जुड़े नेताओं को शामिल किया गया है।
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में  प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, सांसद तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, सांसद माला राज्य लक्ष्मी के अलावा मनोहर कांत ध्यानी, बच्ची सिंह रावत, पुरन शर्मा और बिशन सिंह चुफाल शामिल हैं। मंत्री मदन कौशिक, मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, अरविंद पांडे यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और धन सिंह रावत  को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया।