तीन दिनों की बारिश, बर्फबारी से उत्तराखण्ड में जबरदस्त ठंड

0
491
देहरादून,  पिछले तीन दिन से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के पर्वतीय व मैदानी इलाकों में बारिश और बारिश से पूरा राज्य ठंड की चपेट में है। जगह-जगह मार्ग बाधित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केदाननाथ में 11 फीट के करीब बर्फ जमी हुई है। मौसम विभाग की चेतावनी और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
देहरादून के साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में सोमवार से शुरू बारिश और बर्फबारी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बारिश और बर्फबारी से मानव जीवन के साथ वन्यजीवों का बुरा हाल है। इसी के चलते देहरादून जूं में मंगलवार की रातभर हुई बारिश का बुधवार को देहरादून में रुक-रुक दोपहर तक जारी रहा। मौसम विभाग की चेतावनी पर जिला प्रशासन ने 11 जनवरी तक जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र सहित समस्त स्कूलों को बंद रखा है।
हिमपात के कारण प्रदेश में पौने दो सौ से ज्यादा गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। कहीं बिजली नही तो कही मार्ग बाधित है। प्रशासन की ओर से व्यवस्था बहाने का कार्य जारी है। वहीं राज्य के उच्च क्षेत्र मसूरी, नैनीताल के साथ ही गढ़वाल और कंमाउ दोनों मंडलो में ठंड की की आगोश में आने से लोगों के जनजीवन पर बुरा असर देखने को मिल रहा है।
केदारनाथ में बारिश भी लगतार हो रही है। केदारनाथ में लगभग 11 फीट तक बर्फ की पड़ी हुई है। यहां पहले से पांच फीट बर्फ मौजूद है। तुंगनाथ में 6 फीट और चोपता में 5 फीट तक बर्फ गिर चुकी है। जनपद के गौंडार, तोषी, चौमासी, चिलौण्ड, जालमल्ला, ब्युखी, त्रियुगीनारायण और गौरीकुंड गांव बर्फ से लकदक हैं। इसके साथ ही जोशीमठ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों पर्यटन स्थल औली, तपोवन, उर्गम घाटी सहित अन्य जगह पर लगभग दो फीट बर्फबारी से विहंगम दृश्य बना हुआ है। जबकि जोशीमठ ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मोटर मार्ग और आम रास्तों पर बर्फ जमने से ग्रामीण अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हैं। बर्फबारी से गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हैं। इसके अलावा चमोली में औली और कुमाऊं में थल-मुनस्यारी मार्ग पर भी यातायात बाधित है।जोशीमठ-औली, जोशीमठ-बदरीनाथ-माणा, चमोली-मंडल-ऊखीमठ, घाट-रामणी और कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
राज्य मौसम विज्ञान के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में आज भी नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। राजधानी देहरादून में रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं नौ जवनवरी से राज्य में मौसम में थोड़ा राहत बनने की संभावना है।