आसमान में दिनभर छाया रहा धूल और धूंध का गुबार 

0
1565
ऋषिकेश,  हवा में दिवाली के बाद से स्मॉग घुल गया है। ऋषिकेश के आसमान में धूल के साथ धुंध का गुबार छाया हुआ है। बुधवार को भी यही स्थिति बनी हुई रही। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, बुजुर्गों और बच्चों की हालत और भी खराब है। प्रदूषण की वजह से दिक्कत में आए लोग अस्पताल भी पहुंच रहे हैं।
दीपावली के बाद से तीर्थ नगरी में वायु प्रदूषण का स्तर गिरा है। दीपावली पर जलाए गए पटाखों की वजह से जहरीली हुई शहर की हवा बुधवार दोपहर तक वैसी ही बनी रही। शहर में आज सुबह से एकाएक आसमान में धूल का गुबार बढ़ने से प्रदूषण का स्तर इस कदर खरनाक हो गया कि कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। अचानक हुए मौसम में बदलाव से सड़कों पर सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को हुई। दृश्यता कम होने का असर स्पीड पर भी  पड़ा। इस कारण शहर में कई जगह जाम जैसी भी स्थिति बनी।