विधानसभा में फहराया गया प्रदेश का सबसे ऊंचा ध्वज

0
467
विधानसभा

उत्तराखंड की विधानसभा में शुक्रवार को प्रदेश के सबसे ऊँचे ध्वज का ध्वजा रोहण किया गया। 101 फ़ीट का तिरंगा झंडा शान से लहरा रहा है। राजधानी देहरादून के विधानसभा सभाभवन में आज कई विधायको और सैकड़ो लोगो की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस 101 फिट उचे तिरंगे झंडे को फहराया। इस झंडे की खासियत ये है कि उत्तराखंड में ये सबसे ऊंचा झंडा है। इतना ही नही इस ध्वज का मैकेनिज्म पूरी तरह रिमोट कंट्रोल से संचालित होता है और इसको रिमोर्ट कंट्रोल से कभी उतारा जा सकता है और कभी भी चढ़ाया जा सकता है।

विधानसभा

शुक्रवार को प्रदेश का सबसे ऊँचा ध्वज उत्तराखंड की विधानसभा में लहराया गया है। इसे देख सभी गर्व की अनुभूति कर रहें हैं। ये ध्वज रिमोट कंट्रोल से भी फहराया और उतारा जा सकता है। विधानसभा में कई विधायकों और मंत्रियों की उपस्तिथि में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने इस ध्वज का ध्वजारोहण किया। विधान सभा मे इस ध्वज को फहराने के लिए एक बाकायदा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया क्योकि ये ध्वज प्रदेश का सबसे ऊँचा ध्वज है। इसकी ऊंचाई 101 फ़ीट है। विधान सभा मे 101 फिट उचे ध्वज के ध्वजारोहण के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष और कार्यक्रम में मौजूद कई विधायको ने तिरंगे को सलामी दी और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।