गैरसैण पर जनता को भ्रम में डाल रही भाजपा सरकार: प्रीतम सिंह

0
531
कांग्रेस

देहरादून, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गैरसैण पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए राज्य की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गैरसैण को लेकर कांग्रेस का रुख सकारात्मक है, जबकि सत्ता लोभी बीेजेपी भ्रम की स्थिति बना रही है।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही गैरसैण राजधानी के पक्षधर रही है लेकिन भ्रम की राजनीति में विश्वास करने वाले भाजपा के लोग अभी भी राज्य के साथ मजाक कर आमादा है। यही कारण है कि झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज बीजेपी अपने पौने दो साल के कार्यकाल में खोखला साबित हुई है। शहर से लेकर गांव का हाल बेहाल है फिर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री में जनसंवेदना नही दिख रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा व सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष रहते हुए गैरसैण की बातें रटते थे लेकिन सत्ता में आते ही अपनी किये बातों को भूलते जा रहे है। जबकि गैरसैण में कांग्रेस सरकार का ही आज विकसित किये संशाधन दिख रहा है भाजपा एक भी काम आगे नही बढ़ा पाई। यही कारण है आज भाजपा के लोग गैरसैण पर दोधारी बातें कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गैरसैण में टेंट में सत्र आयोजित की थी, लेकिन भाजपा के लोग गैरसैण के नाम पर डरे व सहमे हुए है। ऐसे में राज्य की जनता बीजेपी की चाल को समझ चुकी है। इसलिए भाजपा को गैरसैण पर अपन मत स्पष्ट करना चाहिए।