उत्तराखंड: अगले 48 घंटों में ओलावृष्टि और तेज बारिश का एलर्ट

0
446
देहरादून,उत्तराखंड में अगले दो दिन के दौरान ओलावृष्टि और तेज बौछार की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इस दौरान राजधानी देहरादून में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि तेज बौछार और आकाशी बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। मौसम विभाग ने इसके लिए एलो अलर्ट जारी किया है।
बीते रविवार और सोमवार को पर्वती क्षेत्रों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, “अगले चार-पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है।”
देहरादून में मंगलवार का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर में 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि मुक्तेश्वर में 22.4 डिग्री, नई टिहरी में 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पंतनगर में 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
अगल दो दिनों में प्रदेश के कई स्थनों में बारिश का अनुमान है। बारिश की वजह से तापमान में दो से चार डिग्री की और गिरावट का सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।