उत्तराखंड: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने डबल इंजन सरकार को ठप्प कर दिया है : प्रियंका गांधी

0
230
प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पेट्रो मूल्यों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी और बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों ने डबल इंजन सरकार को ठप्प कर दिया। झूठी वादों करने वाले नेता को सही समय पर सही जवाब देना होगा। इसके लिए आमजन को अपने संघर्षों से सत्ता का बदलाव कर विकास नई उम्मीद को जागृत करना है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को यहां कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के मौके पर यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं को वर्चुअली संबोधित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में आम वर्ग के साथ बढ़ती महंगाई, युवाओं के लिए रोजगार के साथ महिलाओं के उत्थान की पूरी चिंता की गई है। यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो बेरोजगारी व महंगाई पर पार्टी फोकस करेगी।

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि देवभूमि में जिस तरह से सरकार के कार्य चल रहे हैं, उसे देखकर बहुत दुख होता है। चुनाव नजदीक आते ही भाजपा बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। किन्तु पूरे नही किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता की उम्मीदों को बीते 5 सालों में तोड़ने का किया है। डबल इंजन की सरकार का वादा किया ,लेकिन बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के चलते सरकार का खुद का इंजन फेल हो गया। भाजपा द्वारा सिर्फ और सिर्फ विज्ञापनों पर ही पैसा खर्चा किया जाता है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि उनकी सरकार चार लाख युवाओं के लिए रोजगार का प्रबन्ध करेगी। सरकार में हर गरीब तबके को लोगों के दुःख दर्द में शामिल होकर समस्याओं को खत्म किया जाएगा। एलपीजी गैस की कीमत 500 के पार नही होंगी। महिलाओं को पुलिस में 40 फीसद आरक्षण एवं सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा होंगी। 4 लाख लोगों को रोजगार आंगनबाड़ी आशा कार्यकत्रियों के वेतन में डेढ़ गुना बढ़ोत्तरी, एलपीजी की कीमत 500 तक सीमित करने सहित कई विषय शामिल है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जोर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसद और पुलिस में महिलाओं को 40 फीसद तक आरक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाने की घोषणा की गई है। जबकि कोरोना से पीड़ित या प्रभावित परिवारों को सालाना 40000 की मदद देने का वादा उत्तराखंड की जनता के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुविधा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार खास योजनाएं पर काम करेगी।

उन्होंने कहा कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा महिलाओं के उत्थान से जुड़ा है। राजनीतिक दल और नेता कभी इनके हितों की बात और सही मायने में चिंता नहीं की। कानपुर में जिस लड़की की बहन के साथ अत्याचार हुआ है हमने उस को टिकट दिया है। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटर को टिकट दिए जाने के पत्रकारों के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने सभी के इतिहास देखे हैं।

दिल्ली में भी उत्तराखंड का विज्ञापन-

प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता की कमाई को सरकार लूटा रही है। राजनीतिक पार्टियां बड़ी-बड़ी बातें करते हैं तो महिलाओं की बात नहीं की।उत्तराखंड में हर 5 घंटे में महिला के साथ अत्याचार होता है। आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी उत्तराखंड में महिलाओं की है। उत्तराखंड में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा केन्द्र सरकार 8000 करोड़ का विमान प्रधानमंत्री के लिये खरीद सकती है। पर 1400 सौ करोड़ रुपया गन्ना किसानों का भुगतान नही कर सकती। उत्तराखंड में बकाया गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। गन्ना किसान बहुत परेशान हैं। काग्रेस पार्टी किसानों के सुख -दुख के साथ है। उनके सभी देयकों का भुगतान करेगी।

घोषणापत्र- 500 के पार नहीं जाएगा गैस,सिलिंडर। उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी। चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा। सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी। कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को सालाना 40000 रुपये की मदद की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग के साथ ही सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। पीजी छात्रों को 500000 रुपये तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी। सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा। वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा। राज्य पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे देने के साथ ही राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू करने के साथ ही सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी। राज्य में- कड़ा भू कानून बनाने के साथ संस्कृति संरक्षण पर सरकार काम करेगी।

इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत ,अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह चौहान, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, नवप्रभात आदि ने संबोधित किया।