प्रियंका गांधी ने पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को किया जारी

0
374
प्रियंका

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी के घोषणा पत्र उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को जारी किया। इस मौके पर हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह,देवेन्द्र यादव मौजूद रहे।

बुधवार को कैनाल रोड स्थित लग्जूरिया फार्म में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को किया जारी। प्रियंका गांधी ने सुनीता गोयल को सम्मान राशि दी। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार का प्रतीक पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा पुराना नाता है। मुझे बहुत दुख है कि मौजूदा सरकार ने कोई काम नही किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत विकास करने की नही है। डबल इंजन की सरकार का इंजन ही ठप्प हो गया है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जनता परेशान है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने सुनीता गोयल को 40 हज़ार रुपये की आर्थिक दी। सुनीता पिछले लंबे समय से देहरादून में चाय बेचने का कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत दुख है कि मौजूदा सरकार ने कोई काम नही किया। उत्तराखंड में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जनता परेशान है। बेरोजगारी से युवा परेशान है, लेकिन भाजपा ये बात नही करती है।

उत्तराखंड में बकाया गन्ने का भुगतान नही हुआ। 16000 करोड़ के प्रधानमंत्री ने हवाई जहाज खरीदे ,लेकिन गन्ना किसानों के 14000 करोड़ बकाया का भुगतान नहीं किया।

प्राणपण से घोषणा पत्र को पूरा किया जाएगा-

प्रियंका ने कहा कि एक-एक वादे को पूरा किया है। पिछला रिकार्ड साक्षी है,हमें मौका दीजिए काम करेंगे।अब 21 प्रकार की पेंशन लागू करेंगे, पहले 18 प्रकार के पेंशन दिए हैं। खनन प्रेमी सरकार है, छह माह में ये स्थिति है पांच साल में ये मुख्यमंत्री क्या करते। पांच साल में विकास बाधित रहा है। चारधाम हजार काम के अभियान पर काम करेंगे। रिक्त पद पद भरेंगे, स्वरोजगार देंगे। कांग्रेस की सरकार बनाइए। गैस का सिलेंडर अब राज्य में पांच सौ पार नहीं होने देंगे।

पहले साल 100 यूनिट बिजली फ्री और दूसरे साल बढ़ाएंगे। बहनों को घरेलू गैस की सब्सिडी खाते में डालेंगे। राज्य के विकास में संसाधन संवर्धन का पहला काम होगा।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज प्रियंका गांधी उत्तराखंड के लिए उपहार लेकर आई है। कांग्रेस दुख में तपते लोगों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी में इस बार नहीं फंसना है। कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में फिर स्थापित होगी और उत्तराखंड के शहीदों और राज्य आंदोलन कारियों के सपने के अनुरूप बनाएंगे। उत्तराखंड में 1100 सौ के सिलेंडर को पांच सौ में लाएंगे। इसके साथ ही रोजगार देने के साथ महंगाई को कम करने का काम करेंगे।

हरीश रावत ने इस मौके पर प्रियंका गांधी के संघर्षों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप समाज के लिए काम कर रही हैं। इंदिरा गांधी की पोती का युगान्तकारी नारा ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा समाज में बदलाव ला रहा है। आपके इस नारे के साथ 21 सदी को खुशहाल बनाने के लिए काम करेंगे। नारी की खुशहाली के लिए काम हो रहा है। यह राज्य वीर जवानों और आंदोलनकारियों के त्याग का फल है।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि किसान विरोधी भाजपा सरकार को जनता इस बार सबक सुखायेगी। कांग्रेस युवा और किसान के हित के लिए काम करेगी। कांग्रेस भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का काम करेंगी। युवाओं को नौकरी देंगे। चारधाम, चार काम के तहत उत्तराखंड का विकास करेंगे।

बुधवार सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। इस दौरान राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।वे फिर यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गईं और शहर के एक होटल पहुंचीं। इसके बाद दोपहर एक बजे के करीब कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव संचालन संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत,देवेन्द्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह, राजेश धर्माणी,राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्ल्भ, प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, घोषणा समिति के अध्यक्ष नवप्रभात,पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत रावत, पीके अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि सहित पार्टी के बड़े नेता उपस्थित थे।