राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारी में परेड मैदान में भूमि पूजन

0
525

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी दो फरवरी को देहरादून के परेड मैदान में हरिद्वार और टिहरी लोकसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पार्टी की ओर से इस आयोजन के लिए विशेष तैयारी जारी है।
इसी संदर्भ में बुधवार को परेड मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम का विधि-विधान पूर्वक आयोजन किया गया। हिन्दू समाज की मान्यताओं के अनुसार आयोजन के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने की कामना इस भूमि पूजन के माध्यम से की गई। परेड मैदान में प्रातः साढ़े दस बजे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मंत्री डाॅ. धन सिंह, पंडित विनोद शर्मा, सुभाष बड़थ्वाल, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, विधायक खजान दास, गणेश जोशी, वरिष्ठ नेता कैलाश पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, सीताराम भट्ट, महामंत्री एवं बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल जो कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हैं के द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे। मंडल अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी, विशाल गुप्ता, आनंद सागर, महेश गुप्ता, महापौर सुनील उनियाल गामा, कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला समेत तमाम विशिष्ठजन इस आयोजन में उपस्थित थे। सभी ने इस आयोजन की कुशलतापूर्वक सम्पन्न होने की कामना की।