नाना पाटेकर की मां का देहांत

0
738
पाटेकर

मुंबई, नाना पाटेकर की मां निर्मला पाटेकर का आज मुंबई में देहांत हो गया। वे 99 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मुंबई के ओशिवारा शमशाम गृह में देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नाना पाटेकर ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी तबियत कई दिनों से अस्थिर बनी हुई थी, लेकिन आज दोपहर बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और अस्पताल पंहुचने से पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना काफी समय से अपनी मां की लगातार सेवा कर रहे थे, लेकिन आज आखिरी पलों में वे अपनी मां के पास नहीं थे। नाना को उनके मां के निधन की सूचना दी गई, तो वे अपने घर पंहुचे और अंतिम संस्कार की रस्मों को निपटाया गया।

नाना पाटेकर महाराष्ट्र के जिला रायगड़ के मुराड़ गांव में अपनी मां के साथ ही रहा करते थे, जबकि उनके पिता दिनकर पाटेकर मुंबई में टैक्सटाइल प्रिटिंग के काम से जुड़े हुए थे। नाना जब 28 साल के थे, तो उनके पिता का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया था। नाना पाटेकर जब फिल्मों की दुनिया में सफल हो गए, तो वे अपनी मां के पास गांव जाते रहते थे। नाना की मां को मुंबई जैसे महानगर की भागती दौड़ती जिंदगी पसंद नहीं थी।