बिना मास्क घर से निकलने पर पुलिस सख्त, 1422 लोगों के काटे चालान

0
477
मास्क
FILE
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बिना मास्क पहनकर घर से निकलने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को 1422 लोगों के चालान काटे हैं। चालानी कार्रवाई में कुल 02 लाख 83 हजार चार सौ रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा भी जिले में अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ.योगेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर जिले भर में मास्क जरूर है के तहत शहरी इलाके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना कोतवाली नगर 46 लोगों का चालान काटे गए। जिनसे 9200 का जुर्माना वसूला गया। वहीं पटेलनगर 49 व्यक्तियों से 9800 सौ और डालनवाला में 65 लोगों के बिना मास्क पहनने पर तेरह हजार का चालान काटा गया।
वहीं कैंट थाना क्षेत्र में 159 व्यक्तियों बिना मास्क घुमने पर 31 हजार 08 सौ और वसंत विहार में 49 लोगों से 98 सौ  तथा प्रेम नगर में कुल 98 व्यक्तियों से संयोजन शुल्क 19 हजार 06 सौ लिया गया। जबकि थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में 76 से 15 हजार दो सौ शुल्क लिया गया। वहीं रायपुर में 89 लोग बिना मास्क के बाहर मिलने पर 17 हजार 08 सौ क्लेमेनटाउन में 69 से संयोजन शुल्क 13 हजार आठ सौ और मसूरी में 41 लोगों को बिना मास्क मिलने पर 82 सौ और राजपुर में 48 व्यक्तियों से मास्क नहीं पहनने पर 96 सौ का शुल्क वसूला गया।
इसके साथ ही ऋषिकेश में 277 लोग बिना मास्क मिलने पर 55 हजार चार सौ और  डोईवाला में 33 लोगों से 66 सौ और रानीपोखरीमें 09 व्यक्त्यिों से 18 सौ का शुल्क वसूला गया।   उधर, विकासनगर में 137 लोग बिना मास्क के मिलने पर 27 हजार 400 सौ और सहसपुर में 58 से 11 हजार 06 सौ, जबकि सेलाकुई में 43 से 86 सौ,रायवालामें 54 व्यक्तियों से 10 हजार आठ सौ और कालसी में 11 व्यक्तियों से 22 सौ  चकराता में 01 से दो सौ तियुनि में 10 से दो हजार रुपये का चालान किया गया।