स्वतंत्रता दिवस पर 06 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सम्मान

0
202
FILE

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह 06 पुलिस अधिकारियों को प्रदान किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से इन नामों की घोषणा की गई है।

स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को सेवा के आधार पर विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

सरहानीय सेवा पदकः सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस, पुलिस उप महानिरीक्षक पीएम,लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ का नाम है।

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्हः हिमान्शु वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार, कमलेश उपाध्याय अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून, जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, विपिन कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार जनपद हरिद्वार शामिल हैं।