बस्ती की महिलाओं ने केक काटकार मनाया महिला दिवस

0
656

डोईवाला- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल में पढ़ रहे निर्धन बच्चों की माताओं ने केक काटा। स्कूल की शिक्षिकाओं ने उन्हें महिला दिवस के महत्व की जानकारी दी।

गौरतलब है कि पेन-इंडिया फाउंडेशन की ओर से निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए पेन-इंडिया स्कूल का संचालन किया जा रहा है। स्कूल में अधिकांश बच्चे भानियावाला सपेरा बस्ती निवासी हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों की माताओं व बस्ती की अन्य महिलाओं के लिए साक्षरता व स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास मुमकिन है। परिवार के केंद्र में महिला होती हैं। ऐसे में साक्षरता अभियान व समाज के विकास के लिए महिलाओं को जागरुक करना जरूरी है।

फाउंडेशन के निदेशक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि,  “महिला दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिला अधिकारों से जुड़े मुद्दों के बारे में उन्हें जागरुक करना है।” इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं ने केक काटकर विश्व महिला दिवस को मनाया। इस दौरान स्कूल की वॉलंटियर शिक्षिका ऋतु शर्मा व दीपालिका नेगी ने भी उन्हें महिला अधिकारों की जागरुक किया।