फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ के रोल में सहज महसूस हुआः पंकज त्रिपाठी

0
801

नई दिल्ली,  अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि उन्हें निल बटे सन्नाटा जैसे किरदार में, “बहुत सहज महसूस हुआ। मुझे मालूम है कि मैं बहुत शांत,सादा व्यक्ति हूं। ऐसे रोल में अपने आपको अच्छे से अभिव्यक्त कर पाऊंगा।” यह बात उन्होंने  खास बातचीत में कही है।

पंकज त्रिपाठी ने नील बटे सन्नाटा में गणित के अध्यापक का किरदार ऩिभाया था। उल्लेखनीय है कि अमित वी मसुरकर निर्देशित फिल्म ‘न्यूटन’ के लिए पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने वन अधिकारी का किरदार निभाया है| इसके लिए उन्हें बेस्ट मेंशन राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।

फिल्म न्यूटन को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। पंकज त्रिपाठी की मशहूर फिल्मों में फुकरे, मशान, रन, गैंग्स ऑफ वासेपुर, ओमकारा, गुंडे, मंजिल, ग्लोबल बाबा, निल बट्टे सन्नाटा, धर्म, मांझी द माउन्टेन मैन सहित दर्जनों सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।