नए साल में पाकिस्तान बीस मछवारों को करेगा रिहा

0
526
चंडीगढ़,  भारत व पाकिस्तान के बीच वर्ष 2008 में हुए समझौते के तहत पाकिस्तान बीस भारतीय मछवारों को रिहा करेगा। इस आश्य की जानकारी बुधवार को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य अधिकारियों को दी। पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा के रास्ते से बीस भारतीय मछवारों को रिहा किया जाएगा।
नए साल में पाकिस्तान की तरफ से भारतीय कैदियों की यह पहली रिहाई होगी। पाकिस्तान की भेजी गई जानकारी में कहा गया है कि भारतीय मछवारों की रिहाई के साथ-साथ भारत और पाकिस्तान द्वारा उन कैदियों की सूची का भी आदान-प्रदान किया जाएगा जो दोनों देशों में अपनी सजा पूरी कर चुके हैं और रिहाई के आदेशों के बावजूद तकनीकी कारणों के चलते रिहाई संभव नहीं हो पाई है।