मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया विजय दिवस की तैयारियों का निरीक्षण

0
577

देहरादून: विजय दिवस की तैयारियों को लेकर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। 16 दिसम्बर को विजय दिवस का यह कार्यक्रम डिफेन्स कालोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के फुटवॉल मैदान में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी0के0 सिंह उपस्थित रहेगें। तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिए 11 दिसम्बर को दोपहर 02 बजे सैनिक कल्याण निदेशालय में बैठक का आयोजन होगा।
विधायक जोशी ने बताया कि गांधी पार्क में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अतिथिगण डिफेन्स कालोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के फुटवॉल ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में पहुॅचेगें। उन्होनें बताया कि राज्य सरकार लगातार सैनिकों के हितों के लिए कार्य कर रही है और पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पूर्ण भरोसा भी है। उन्होनें बताया कि एक पूर्व सैनिक होने के नाते प्रदेश भर के भूतपूर्व सैनिकों का उनके साथ आत्मीय जुड़ाव रहता है और वह पूर्व सैनिकों की प्रत्येक समस्या को प्राथमिकता पर निस्तारित करवाते हैं। विधायक जोशी ने बताया कि 1971 के युद्व में पाकिस्तान पर भारत की जीत के याद में मनाया जाता है। इस युद्व में लगभग 3900 भारतीय सैनिक शहीद हुए और 10 हजार से अधिक सैनिक घायल हुऐ थे। उन्होनें बताया कि हमारे पराक्रमी सैनिकों ने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को आत्मसर्मपण करने पर मजबूर कर दिया था।
निरीक्षण के दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक बिग्रेडियर केबी चंद, उप निदेशक जीएस चंद, उप निदेशक कर्नल वीएस थापा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीके कौशिक, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सीताराम भट्ट, सत्येन्द्र सिंह, अनुज रोहिला आदि उपस्थित रहे।