नगर निगम की पांच बीघा जमीन पर अवैध कब्जा

0
539
Nagar Nigam Office Dehradun

(देहरादून) राजधानी देहरादून में नगर निगम की जमीन पर लगे सरकारी बोर्ड को हटाकर उसपर जबरिया काब्जा कारने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नगर निगम ने थाना नेहरू कालोनी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार को विनय कुमार कर अधीक्षक भूमि नगर निगम देहरादून ने थाने में एक रिपोर्ट दी। उन्होंने​ रिपोर्ट में बताया कि राजीवनगर में नगर निगम की करीब पांच बीघा सरकारी जमीन है। इस पर रविंद्र रावत पुत्र राजेंद्र रावत निवासी राजीव नगर ने कब्जा करने की नियत से सरकारी बोर्ड को हटाकर खुर्द बुर्द कर दिया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।