विधायक धामी को पुत्रीशोक, मख्यमंत्री, प्रीतम ने जताया शोक

0
274
धामी
पिथौरागढ़ के धारचूला विधायक हरीश धामी की बेटी पूजा धामी (25) की शुक्रवार को दून अस्पताल में मृत्यु हो गई। उनके आकस्मिक निधन पर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अन्य ने शोक व्यक्त किया है।
पूजा विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि विधायक धामी अभी कुमाऊं में हैं और सूचना पाते ही तुरंत दून के लिए रवाना हो गए हैं।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने धारचूला के विधायक हरीश धामी की पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित सभी कांग्रेसियों ने विधायक हरीश धामी की पुत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रीतम सिंह और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने विधायक धामी से फोन पर बात कर सांत्वना दी।