मौसम के बदले तेवर, तीन से पांच डिग्री उछलेगा पारा

0
540

देहरादून। प्रदेश में मौसम के तेवर अब तल्ख होने लगे हैं। सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही हैं। इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार सुबह से ही चटख धूप खिली है। सूरज के तल्ख तेवर के चलते लोग गर्मी से बचाव के लिए तरह-तरह के जतन करने लगे हैं। सूरज की तेज किरणें लोगों को चुभने लगी हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम गर्म रहेगा।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। छह अप्रैल को तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले चार-पांच दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।