कूड़ा बेचकर करोड़पति बनी जोशीमठ नगर पालिका

0
46

सीमान्त नगर पालिका परिषद जोशीमठ बेहतर कूड़ा प्रबंधन कर कूड़ा विक्रय कर करोड़पति बन गई है।स्वच्छ भारत मिशन”शहरी” के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत वर्ष 2011-12 से मार्च 2024 तक नगर पालिका जोशीमठ द्वारा नगरीय क्षेत्र मे डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण कर 35 प्रकार के कूड़े को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण व गुणधर्मो के आधार पर पुनर्चक्रण कर विक्रय किया जा रहा है।

जोशीमठ नगर पालिका द्वारा अब तक 12लाख 78 हजार 369 किग्रा कूड़े का विक्रय कर 1 करोड़ 26 हजार 162 रुपये की आय अर्जित की है।

नगर पालिका जोशीमठ ईओ एचएस रौतेला के अनुसार जोशीमठ नगर की सफाई व कूड़ा निस्तारण मे पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।