आजादी की 73वीं वर्षगांठ पर जश्न ए आजादी के उल्लास में डूबी देवभूमि 

0
569
देहरादून। राजधानी देहरादून सहित प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल से लेकर विभाग के साथ सभी राजनीतिक दलों ने झंडोतालन किया। साथ ही जगह-जगह बच्चों की प्रभात फेरी से भारत मां के नारे गुंज्यामान होते रहे। वहीं इस दौरान आजादी के वीर सपूतों को याद कर देशभक्त का भाव में लोग विभोर होते रहे। इस मौके पर झंडारोहण के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजभवन में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘आइये हम सब संकल्प लें कि हम राष्ट्र की एकता और अखण्डता बनाये रखने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। हम भारत की खुशहाली और तरक्की के लिए अपना जीवन अर्पित करेंगे।‘‘राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिष्ठान्न भी वितरित किये। देहरादून में मुख्य आयोजन के दौरान परेड ग्राउंड के चारों तरफ से वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। वहीं, राजधानी के परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य पुलिस परेड का आयोजन किया गया था।  इस दौरान कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहा। गुरुवार सुबह स्‍वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में प्रभातफेरी के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
मुख्य सचिव ने किया झंडोतोलन
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सचिवालय में ध्वजारोहण किया। मुख्य सचिव ने उन सभी वीर-वीरांगनाओं को नमन किया जिनके तप, त्याग एवं बलिदान के कारण हमें आजादी प्राप्त हुयी। मुख्य सचिव ने कहा कि अगले स्वतंत्रता दिवस तक सचिवालय को पेपर फ्री ऑफिस बनाने के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है। कहा कि ‘लक्ष्य-2020‘ के अनुसार योजनाओं के क्रियान्वयन में गम्भीरता के साथ तेजी लानी होगी। इससे पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। सचिवालय व्यवस्था विभाग द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई। मुख्य सचिव ने गीत प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
डीजीपी ने पदकों से किया अलंकृत
उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने पुलिस मुख्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी। इस मौके पर उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। इस मौके पर डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस-2019 के अवसर पर राष्ट्रपति के राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों को बधाई देते हुए पुलिस महानिदेशक के उत्कृष्ट,सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों  सहित कुल 39 पुलिस कर्मियों को पदकों से अलंकृत किया। इस मौके पर अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी.विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशकसहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सीएम ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि,जब हम कहते थे कि शहीद हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है तो मन में एक शूल चुभता था लेकिन आज वह चुभन खत्म हो गई।’हम सभी को राष्ट्र व समाज हित में कार्य करना है। इस मौके पर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, सांसद तीरथ सिंह रावत, सांसद राज लक्ष्मी शाह सहित विधायक व मंत्री गण मौजूद रहे।
कांग्रेस मुख्यालय में प्रीतम सिंह ने फहराया झंडा
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने झण्डा रोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गंधी के नेतृत्व में देश के हजारों हजार नौ जवान आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि देने के लिए तैयार थे। लेकिन आज दुर्भाग्य से ऐसे लोग सत्ता में है जो स्वतंत्रता आन्दोलन के भागीदार नही थे और सत्ता में बने रहने के लिए देश से झूठ बोल रहे है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश की  लगातार देश के लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों पर साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा प्रहार किया जा रहा है जिसका हम सबको एकजुट होकर सामना करना होगा। इस अवसर पर विधायक मनोज रावत, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, मातवर सिंह कण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, नारायण पाल, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, अशोक वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, संजय भट्ट, जिलाध्य संजय किशोर, अमरजीत सिंह, उपस्थित थे।
धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया
गोवर्धन सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज धर्मपुर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। वाचस्पति फौन्दणी सेवा निवृत प्रधानाचार्य और अध्यक्षत राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के नीरजत मित्तल ने कहा कि छात्रों को समाज व राष्ट्र की सोच के साथ आने बढ़ने की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विद्या भारती का उद्देष्य श्रेष्ठ आचरण ग्रहण करके देश के बच्चों का सर्वांगीण विकास विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से करना है। इस मौके पर बहिनों मनप्रीत, अंशरा व सहयोगियों द्वारा अतिथि देवो भवः की परम्परा का पालन करते हुए स्वागत गीत -स्वागतम स्वागतम की प्रस्तुति दी गयीं।
रूद्रपुर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
देहरादून जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण के मौके पर भारत का संकल्प दिलवाते हुए उसे अपने आचरण में उतारते हुए राष्ट्र के सर्वागीण विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया। उन्होने आह्वान किया कि आईये आज से यह प्रण लें कि हमे जो भी दायित्व मिला है हम उसे निष्पक्ष, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा, और संवैधानिक तरीके से करेंगे। रूद्रपुर में स्वतंत्रता दिवस की 73 वां वर्षगाठ पर जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल द्वारा कलैक्ट्रेट मे ध्वजारोहण किया गया साथ ही विकास भवन मे मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारे देश को युवा शक्ति के रूप में देखा जा रहा है। हमारा देश विश्व में अग्रणी पंक्ति में खडा है।हमे समाज व देश के लिये अपना कुछ समय अवश्य देना चाहिये। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रितो दर्शन सिंह,सरस्वती देवी, प्रीतम कौर,पे्रमवती आदि को पुष्प गुच्छ व साल ओढाकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
रुद्रप्रयाग जनपद में भी सभी स्कूलों के छात्रों ने प्रभात फेरी निकली। जिला मुख्यालय में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने छात्रो को मिष्ठान वितरित किया।