मसूरी विधायक के आवास में कुमांऊनी होली गाते होलियारें

0
429

देहरादून,  होली की एक संध्या पूर्व पर हमारी पहचान रंगमंच संस्था द्वारा मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊंनी होली का आयोजन पारम्परिक वाध्ययंत्रों के माध्यम से किया गया। उन्होनें विभिन्न गीतों के माध्यम से होली की शुभाशीष दी और राज्य के कल्याण की कामना की।

विधायक गणेश जोशी ने रंगों के पर्व होली के अवसर पर रंगमंच के होलियारों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कुमाऊंनी संस्कृति की विरासत को जीवंत रुप दिया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ चलना आवश्यक है किन्तु अपनी संस्कृति को संझौये रखना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए। कुमांऊ की होली अत्यधिक प्रसिद्ध है और कुमांऊ में बंसत पंचमी के बाद से ही होली गायन प्रारम्भ हो जाती है। उन्होनें बताया कि होल्यिरी टीम कई स्थानों पर जाकर राज्य की संस्कृति को बढ़ाने का काम करती है। विधायक जोशी ने होलियारों के साथ होली गायी और कई गीतों में नृत्य भी किया।

इस अवसर पर विधायक जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी, डीडी जोशी, रवि बिष्ट, हमारी पहचान रंगमंच से कैलाश पाठक, मदन जोशी, गणेश काण्डपाल, पुष्पा बिष्ट, बबीता लोहनी, सुमन, रेखा चौहान, अनुज रोहिला, मंसूर खान, ग्राम प्रधान राजेश मंमगाई, रमेश प्रधान, शुभम थपलियाल आदि उपस्थित रहे।