भाजपा नेता और पूर्व विधायक ओम गोपाल कांग्रेस में शामिल

0
292
विधायक

टिहरी जिले के नरेंद्र नगर के भाजपा नेता विधानसभा के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत बुधवार शाम कांग्रेस में शामिल हो गए।बुधवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा नेता ओम गोपाल रावत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ओम गोपाल को नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट होल्ड और तीसरी सूची आनी बाकी है।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी में ओम गोपाल से विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिलेगा। इस चुनाव में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य की जनता मतदान करेगी।

ओम गोपाल रावत ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर आज पहली बार कांग्रेस में आए हैं, जो जिम्मेदारी मिलेगी उसको निभाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा में मेरे साथ न्याय नहीं किया। अब भाजपा में विचार की बात करना गलत है। हम आंदोलनकारी थे, कई मुकदमें झेले हैं फिर भी मेरे साथ गलत हुआ। अब उत्तराखंडियत का भाजपा में ख्याल नहीं रखा जा रहा है। विचारधारा की बात करना पूरी तरह बेमानी है। केवल पैसे वाले का बोलबाला है। ऐसे में वहां काम करना ठीक नहीं लगता है।

काबीना मंत्री और नरेन्द्र नगर विधायक सुबोध उनियाल को उम्मीदवार बनाने के चलते ओम गोपाल नाराज चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही वे भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने और कांग्रेस में जाने की चर्चाएं से चल रही थी। इसके बाद आज देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का विधिवत सदस्यता ग्रहण की।