ऋषिकेश में विदेशियों ने भी जमकर खेली होली
ऋषिकेश, योगनगरी में मंगलवार को स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ स्वर्गाश्रम क्षेत्र में विदेशी नागरिकों ने भी जमकर होली खेली।नगर की मलिन बस्तियों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर बाकी शहर में होली शांतिपूर्ण तरीके से खेली गई। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग झगड़े में घायल हो गए।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने घर पर ही होली मनाई। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है। जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए।
सरोवरनगरी में विदेशियों ने भी जमकर खेली होली
नैनीताल, सरोवरनगरी नैनीताल में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां सुबह से ही होल्यारों की टोलियां घूमती रहीं। महिलाओं ने नगर की आराध्य माता नयना देवी के मंदिर से होलिकोत्सव मनाने की शुरुआत की। दिन चढ़ने के साथ होली का उत्साह बढ़ता गया। पर्यटन नगरी होने के नाते यहां बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी होली मनाते देखे गए।
अलबत्ता होली में कुछ हद तक कोरोना वायरस के खौफ का सकारात्मक असर भी देखा गया। लोग बुरे रासायनिक रंगों से बचते दिखाई दिए और इसकी जगह लोगों ने सूखे रंगों, अबीर-गुलाल का अधिक प्रयोग किया।


















































