ऋषिकेश, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के साथ नगर निगमों में से भारतीय जनता पार्टी ने सात मे 5 सीटों पर जीत हासिल की है ।इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को फतह करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मंगलवार को श्रीनगर के दौरे पर जाने से पूर्व ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उनके स्वागत के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही उनका कहना था कि, “आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है, जिसका मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होना है। उनका कहना था, कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अभी भी लोगों का पूरी तरह रुझान है जोकि नगर निगम और नगर पालिका के हुए चुनाव में भी साफ दिखाई दे रहा है” अजय भट्ट ने पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ने वाले लोगों पर भी जल्द कार्रवाई किए जाने की बात कही।
उनका कहना था कि, “अगला मिशन उनका 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से बूथ स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी का स्पष्ट निर्णय है कि वह गैर सैण अस्थाई ग्रीष्मकालीन राजधानी बनायेगें। उन्होंने कहा कि, “उत्तराखंड राज्य बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ही है ।कांग्रेस तो हमेशा विरोध करती रही है, हमारी सरकार ने ही गैरसैंण में अस्थाई राजधानी को सवांंरने का कार्य किया है। गैर सेंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की बात नहीं कही, हम हमेशा ग्रीष्मकालीन राजधानी ही कहते रहे हैं ।”
उन्होंने कहा कि स्थाई राजधानी के लिए हमें दोबारा प्रस्ताव लाना पड़ेगा पहले जब हम लाए थे ।तो कांग्रेस ने इस बिल को गिरा दिया था। जिसका कारण हमारा विधानसभा में बहुमत का ना होना था। उन्होंने कहा कि अस्थायी राजधानी के लिए हमें कोई बिल लाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राजधानी के मुद्दे को लेकर विवाद खड़ा करना विपक्ष की मजबूरी है ।क्योंकि उनके पास और कोई भी अन्य मुद्दे नहीं है।
अजय भट्ट ने कहा कि ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन वर्जन हॉल मिल गया है। जो कि शीघ्र तैयार हो जाएगा पार्टी प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध है।
इस अवसर पर पौड़ी के विधायक मुकेश तथा देव प्रयाग के विधायक विनोद कंडारी भी उपस्थित थे।





















































