दिल्ली हॉफ मैराथन में हिस्सा लेंगी तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन तिरुनेश डिबाबा
नई दिल्ली, विश्व की दिग्गज एथलीट व 5000 मीटर दौड़ की विश्व रिकार्ड धारक इथियोपिया की तिरुनेश डिबाबा 21 अक्टूबर को होने वाले एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन में हिस्सा लेंगी।
डिबाबा ने तीन बार ओलंपिक खेलों का स्वर्ण पदक हासिल किया है और और ट्रैक पर पांच विश्व खिताब जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने चार विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप भी...
ऋषिकेश में 20 अक्टूबर से महायोग ध्यान कुम्भ
ऋषिकेश, आगामी 20 अक्टूबर से ऋषिकेश तीर्थ नगरी में दूसरा पांच दिवसीय महा ध्यान कुम्भ 2018 का शुभारंभ प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया जाएगा।
ध्यान योग कुंभ के संयोजक डीएलएन शास्त्री ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि ध्यान योग कुंभ में पूर्व जन्म कार्यशाला, अंतर शिशु चिकित्सा कार्यशाला ,सूक्ष्म शरीर चिकित्सा के अतिरिक्त...
पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड इन्वेस्टर्रस समिट का उद्धाटन
रायपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिबन काटकर 'उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट' का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुष्पगुच्छ देकर पीएम का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी वायुसेना के एम आइ-17 हेलीकॉप्टर से देहरादून...
पुलिस अधिकारी की पत्नी से बीजेपी कार्यकर्ता ने की छेड़छाड़, चप्पल से पिटाई
रुद्रपुर शहर की पॉश कालोनी में भाजपा कार्यकर्ता की चप्पलों से पिटाई कर दी गई। खुद को एक मंत्री का करीबी बताने वाला यह कार्यकर्ता अपने ही फ्लैट में पीड़ित महिला के हाथों खूब पिटा। महिला दूसरे प्रदेश के एक बड़े पुलिस अधिकारी की पत्नी बताई जा रही हैं।
आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता उससे छेड़छाड़ के साथ ही मैसेज...
कांग्रेस ने पीएम मोदी का किया विरोध
देहरादून, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को उत्तराखण्ड इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून आगमन पर काले गुब्बारे उड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर में इन्वेस्टर समिट के आयोजन स्थल की तरफ विरोध करने जा रही महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जोगीवाला चौक पर गिरफ्तार कर लिया।
रविवार सुबह साढ़े बजे प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भावन में...
तेल पर खेलः डीजल पर उत्पाद कर बढ़ाकर किया गया 13.68 रुपये, वापस किया जा रहा है 3.50 रुपये
नई दिल्ली। मोदी सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में पेट्रोल पर 211 और डीजल पर 443 प्रतिशत उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) बढ़ाया गया। फिलहाल जनता से प्रति लीटर पेट्रोल पर 12 रुपये उत्पाद शुल्क लिया जा रहा है। इसमें 22 माह में मात्र दो बार कटौती की गई है। एक बार अक्टूबर 2017 में 2 रुपये और...
देहरादून सर्राफा में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
देहरादून, देहरादून सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को पीली धातु सोने की कीमत में 290 रुपये तो चांदी में दो सौ रुपये तेजी रही। बतााया जा रहा है कि घरेलू बाजार में स्थानीय विक्रेताओं द्वारा महंगी धातु सोने चांदी की मांग बढ़ने के चलते दामों में उछाल आया है।
देहरादून सर्राफा बाज़ार खुलते...
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी
नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत सभी महानगरों में तेल के दामों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 18 पैसे बढ़कर 81.68 रुपये और डीजल 29 पैसे की बढ़त के साथ 73.24 रुपये प्रति लीटर हो गई।
कोलकता में पेट्रोल 83.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.09 रुपये प्रति लीटर, मुम्बई में...
‘शो-पीस’ बनकर रह गया मोदी सरकार का स्वच्छता अभियान : कांग्रेस
नई दिल्ली, कांग्रेस ने शनिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अन्य योजनाओं की तरह जुमला साबित हुआ। शौचालय निर्माण में गड़बड़ी से लेकर पानी की अनुपलब्धता तक एवं सफाईकर्मियों की मृत्यु से लेकर आंकड़ों की बाजीगरी तक यह अभियान महज 'शो-पीस' बनकर रह गया है।
कांग्रेस ने नियंत्रक...
आमिर खान डैटसन इंडिया के बने ब्रांड एंबेसडर
नई दिल्ली, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान को वाहन निर्माता कंपनी डैटसन इंडिया ने अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है। आमिर कंपनी के नए ब्रांड कैंपेन 'एक्सपीरियंस चेंज' में नजर आएंगे।
इस मौके पर आमिर खान ने कहा, मैं गुणवत्ता और नवोन्मेष के लिए पहचाने जाने वाले ब्रांड के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। जापानी कार विनिर्माता कंपनी निसान इंडिया...


























































