Page 985

भारत में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचे कोहली

नई दिल्ली, वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 139 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर कप्तान विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। कोहली ने भारत में अपने टेस्ट क्रिकेट के 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। भारत में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली...

डीजीपी ने नये भर्ती अधिकारियों को दिये पुलिस सेवा के गुर

अनिल रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में प्रशिक्षणाधीन  12 पुरुष प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों व 7 महिला प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों के साथ एक संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों का 17 मार्च 2018 से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में आधारभूत प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ है, जिसमें अपराधों की...

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का पलटवार, तनुश्री दत्ता के आरोप झूठे

नई दिल्ली,  बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री दत्ता के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है, जिनमें उन्होंने दावा किया है कि एक गाने की शूटिंग के दौरान विवेक ने उनसे कपड़े उतार कर नाचने के लिए कहा था। विवेक अग्निहोत्री के वकील निदिश मेहरोत्रा ने आज तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि...

वरुण-अनुष्का की फिल्म ‘सुई-धागा’ 50 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

नई दिल्ली, वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई-धागाःमेड इन इंडिया' रिलीज के छठे दिन 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। यह जानकारी फिल्म समीक्षक एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी। तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा कि सुई-धागा ने राष्ट्रीय अवकाश (नेशनल हॉलीडे) का पूरा फायदा मिला। फिल्म...

तीस से अधिक गांवों के बाजार घाट में नहीं है कोई सार्वजनिक शौचालय

गोपेश्वर। एक ओर पूरे देश में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की धूम मची है। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शौचालय और स्वच्छता हर घर, नगर, बाजार, शहर तक पहुंचाने का संकल्प लिया जा रहा है वहीं चमोली जिले का एक ऐसा बाजार है जो लगभग तीस गांवों से जुडा है और घाट की अपनी जनंसख्या भी 15 हजार...

सोनाली बेंद्रे ने ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ की टीम को भेजा भावुक संदेश

नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने रियल्टी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' की टीम को एक भावुक वीडियो संदेश भेजा, जिसे सुनकर सेट पर मौजूद सभी बच्चे और शो के जज विवेक ओबेरॉय, उमंग कुमार एवं हुमा कुरैशी काफी भावुक हो गए। सोनाली बेंद्रे ने वीडियो में कहा कि, "सभी को हाय, मैं सभी बच्चों को परफार्मेंस से बहुत खुश...

सीएम ऐप पर भी देख सकते हैं उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट

उत्तराखंड सरकार, इन्वेस्टर समिट 2018 की जानकारियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सोशल मीडिया और वेबसाइट destinationuttarakhand.in एवं investuttarakhand.com  के अलावा अब सीएम ऐप पर भी इन्वेस्टर समिट की सारी जानकारियां उपलब्ध होने लगी हैं। अब तक इन्वेस्टर समिट के लिए हुए सारे रोड शो की जानकारी और जिन-जिन कंपनियों के साथ उत्तराखण्ड सरकार...

गंगोत्री ग्लेशियर स्थित दो अनाम चोटियां होंगी पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम

(देहरादून) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद व निम (नेहरू इन्स्टीटयूट आॅफ माउन्टनियरिंग) द्वारा सयुंक्त रूप से आयोजित मिशन अटल जाइन्ट एक्सपेडिशन आॅफ यूटीडीबी एण्ड निम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि मिशन अटल जाॅइन्ट एक्सपेडिशन के तहत उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद व निम की सयुंक्त टीमों द्वारा गंगोत्री...

रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को दून आएंगे लोहानी

(देहरादून) दून रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए अच्छी खबर है। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन के स्वरूप को आधुनिक बनाने को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब स्वयं बोर्ड चेयरमैन अश्वनी लोहानी दून आ रहे हैं। नौ अक्टूबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिïति में वह एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। मसूरी देहरादून विकास...

उत्तराखंड ने जीता फ्लोरबॉल टूर्नामेंट

(देहरादून) दिल्ली में संपन्न 13वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड अंडर-17 बालिका टीम ने एकतरफा जीत हासिल की है। उत्तराखंड टीम ने महाराष्ट्र को करारी शिकस्त देकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। रोहिनी दिल्ली के युवाशक्ति मॉडल स्कूल में 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक 13वीं फ्लोरबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड की बालक व बालिका...