विश्वनाथन आनंद ने हमवतन रौनक को हराकर अपने अभियान का किया आगाज
नई दिल्ली/ आइल ऑफ मैन, विश्वनाथन आनंद ने आइल ऑफ मैन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में हमवतन रौनक साधवानी को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। उधर, ग्रैंडमास्टर एस किदांबी दिग्गज व्लादिमिर क्रामनिक को ड्रा पर रोकने में सफल रहे। टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त और पांच बार के विश्व चैम्पियन आनंद को युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर रौनक...
गंगोत्री-यमुनोत्री में पहली बर्फबारी से ठंड का आगाज़
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही सर्दियों का आगाज हो गया है। सोमवार शाम को करीब आधा घंटे चली बर्फबारी के बाद धामों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, जबकि निचली घाटियों में भी ठिठुरन बढ़ गई है।
धामों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को...
हिमालयी क्षेत्र के दारमा घाटी से निकाला 806 कट्टे पॉलीथिन और प्लास्टिक का कचरा
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला कर क्षेत्र में बिखरे कूड़े को जमा कर उसका निस्तारण किया। अभियान में वहां के 17 गांवों के लोग शामिल हुए। सीमांत जिले में दारमा घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र के 17 गांवों के सहयोग से गूंज संस्था ने 806 कट्टे पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। यह कचरा पंचाचूली बेस कैंप...
क्राइम अपडेट: क्लब में मारपीट व तोडफोड़ करने का आरोपित गिरफ्तार
देहरादून, थाना बसंत विहार क्षेत्र में स्थित एक क्लब में हुए विवाद मामले में पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में रविवार देर रात घटना के बाद क्लब के मैनेजर ने पुलिस में तहरीर दिया था।
क्लब के मैनेजर नितिन उनियाल ने देर रात थाना बसंत विहार पर लिखित शिकायत दी। उसने बताया कि उसके चकराता...
ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र और राज्य सरकार से 15 नवंबर तक मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से ‘चारधाम महामार्ग विकास परियोजना’ को दी मंजूरी पर रोक लगा दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत ऑल-वेदर संपर्क मार्ग के जरिये यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को जोड़ा जाना है। न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन और एस. अब्दुल नजीर की पीठ ने केंद्र व उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर...
भाजपा-कांग्रेस ने पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों की दूसरी सूची की जारी
(देहरादून) स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस ने पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों की सोमवार को दूसरी सूची जारी की। बीजेपी ने निकाय चुनाव में पालिका परिषद नरेन्द्रनगर,मुनिकीरेती ढालवाला व नगर पंचायत पिरान कलियर के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस ने रूद्रपुर, टिहरी नगर और पंचायत घनसाली उम्मीदवारों की नामों की घोषणा की।
भाजपा प्रदेश...
कपड़े की दुकान में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
हरिद्वार। सोमवार की देर रात कनखल क्षेत्र के धनपुरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग लगने से आसपास रह रहे लोगों में दहशत का फैल गई। लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके...
नगर निकाय चुनावः लक्सर में 100 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 18877 मतदाता तय करेंगे भविष्य
हरिद्वार। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से ही प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया जोरों-शोरों से चल रही है। लक्सर में भी नगर पालिका से चुनाव लड़ने वालों ने नामांकन भरने शुरू कर दिया है। 11 वार्डों में बंटे लक्सर में अब तक 100 से ज्यादा नामांकन हो चुके हैं। क्षेत्र के 18877 मतदाता इस चुनाव में उम्मीदवारों का...
निकाय चुनाव: अधिकारियों की तैनाती में संशोधन
देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन ने बताया कि नागर निकाय चुनाव के लिए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति के जो ओदश जारी किये गये थे उनमें आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में नियुक्त किये गये आदर्श आचार संहिता/शिकायत प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी पी.सी दुम्का, सचिव एमडीडीए के स्थान पर चन्दर सिंह धर्मसक्तू आरएफसी देहरादून...
करंट लगने से दुर्लभ जीव बिज्जू की मौत
कालागढ़/पौड़ी। कालागढ़ नलकूप संख्या चार पर लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर एक दुर्लभ वन्यजीव बिज्जू की मौत हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिज्जू के शव को दफना दिया।
लगभग 10 से 15 फीट का यह बिज्जू जानवर देखने में भालू के शावक जैसा होता है, लेकिन यह...



























































