Page 965

बीजेपी में बगावत: प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल बनेंगी निर्दलीय उम्मीदवार

नगर निकाय चुनाव में पार्टियों में संगठन द्वारा प्रत्याशी चयन को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे के चलते बीजेपी के लिये ऋषिकेश में नई मुसीबत खड़ी होती दिख रही है। मान मनौव्वल के बावजूद भी मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। इसके चलते मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन दोनों प्रमुख पार्टियों...

सीएम ने किया अर्जुन अवॉर्डी को सम्मानित

देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को सम्मानित किया। रुद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर निवासी मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन की विश्व रैंकिंग में नंबर एक शटलर हैं। मनोज सरकार को पैरा बैडमिंटन एसएल श्रेणी में 2018 के अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह उत्तराखंड को...

गांव में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण

गोपेश्वर, चमोली जिले के दशोली विकास खंड के जैसाल गांव के ग्रामीण आजकल भालू की दहशत के साये में जीने का मजबूर है। सांय होते ही लोग घरों में तुबकने के लिए मजबूर है। घर से बाहर जाना हो तो चार-पांच लोग एक साथ झुंड बनाकर निकल रहे है। ग्रामीणों ने भालू की दहशत से निजात दिलाने की प्रशासन...

देहरादून में सोना टूटा, चांदी में उछाल

देहरादून, सप्ताह के पहले दिन देहरादून सर्राफा बाजार खुलते ही पीली धातु सोने की कीमत में 30 रुपये गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी में पचास रुपये बढ़त देखने को मिला। देहरादून सर्राफा बजार में तीस रुपये टूटकर सोने की की​मत 32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं गिन्नी की कीमत स्थिर रही जिसके चलते आठ ग्राम गिन्नी...

विश्वनाथन आनंद ने हमवतन रौनक को हराकर अपने अभियान का किया आगाज

नई दिल्ली/ आइल ऑफ मैन, विश्वनाथन आनंद ने आइल ऑफ मैन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में हमवतन रौनक साधवानी को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। उधर, ग्रैंडमास्टर एस किदांबी दिग्गज व्लादिमिर क्रामनिक को ड्रा पर रोकने में सफल रहे। टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त और पांच बार के विश्व चैम्पियन आनंद को युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर रौनक...

गंगोत्री-यमुनोत्री में पहली बर्फबारी से ठंड का आगाज़

बर्फबारी
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही सर्दियों का आगाज हो गया है। सोमवार शाम को करीब आधा घंटे चली बर्फबारी के बाद धामों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, जबकि निचली घाटियों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। धामों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को...

हिमालयी क्षेत्र के दारमा घाटी से निकाला 806 कट्टे पॉलीथिन और प्लास्टिक का कचरा

पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला कर क्षेत्र में बिखरे कूड़े को जमा कर उसका निस्तारण किया। अभियान में वहां के 17 गांवों के लोग शामिल हुए। सीमांत जिले में दारमा घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र के 17 गांवों के सहयोग से गूंज संस्था ने 806 कट्टे पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। यह कचरा पंचाचूली बेस कैंप...

क्राइम अपडेट: क्लब में मारपीट व तोडफोड़ करने का आरोपित गिरफ्तार

देहरादून, थाना बसंत विहार क्षेत्र में स्थित एक क्लब में हुए विवाद मामले में पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में रविवार देर रात घटना के बाद क्लब के मैनेजर ने पुलिस में तहरीर दिया था। क्लब के मैनेजर नितिन उनियाल ने देर रात थाना बसंत विहार पर लिखित शिकायत दी। उसने बताया कि उसके चकराता...

ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र और राज्य सरकार से 15 नवंबर तक मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से ‘चारधाम महामार्ग विकास परियोजना’ को दी मंजूरी पर रोक लगा दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत ऑल-वेदर संपर्क मार्ग के जरिये यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को जोड़ा जाना है। न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन और एस. अब्दुल नजीर की पीठ ने केंद्र व उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर...

भाजपा-कांग्रेस ने पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों की दूसरी सूची की जारी

कांग्रेस
(देहरादून) स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस ने पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों की सोमवार को दूसरी सूची जारी की। बीजेपी ने निकाय चुनाव में पालिका परिषद नरेन्द्रनगर,मुनिकीरेती ढालवाला व नगर पंचायत पिरान कलियर के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस ने रूद्रपुर, टिहरी नगर और पंचायत घनसाली उम्मीदवारों की नामों की घोषणा की। भाजपा प्रदेश...