देहरादून में सोना-चांदी स्थिर
देहरादून। देहरादून सर्राफा में सप्ताह के पहले दिन की तुलना में सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी दूसरे दिन मंगलवार को थम गई। कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी के मांग कम होने से कीमतों में स्थिरता बनी हुई है।
मंगलवार को देहरादून सर्राफा बाजार में महंगी धातु सोने-चांदी के भाव में स्थिरता बना रहा। शुद्ध सोना 32,500 प्रति 10 ग्राम तथा...
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवारों की मौत हो गई। कार सवार देहरादून से कर्णप्रयाग जा रहे थे। दोनों मृतकों का शव रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे हुआ।
खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़...
बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों को मिलेगा नकद इनाम
सरकारी स्कूलों में शिक्षा की दशा और दिशा सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ठोस कदम उठा रहा है। इसी के तहत अब बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग नकद पुरस्कार देगा। खास बात यह कि विभाग हर माह ऐसे शिक्षकों को सम्मानित करेगा। पुरस्कार के लिए जनपद, मंडल व राज्य स्तर पर शिक्षकों का...
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एनआईटी मामले में केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने श्रीनगर (गढ़वाल) स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) मामले में राज्य सरकार, केंद्र सरकार और एनआईटी को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की खंडपीठ के सामने मामले की सुनवाई हुई।
एनआईटी के पूर्व छात्र जसवीर सिंह ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि स्थापना के...
अब मधुमक्खियों की आवाज बचाएगी हाथियों की जान
हरिद्वार, रेलवे ट्रैक पर आए दिन हाथियों के साथ हो रही दुर्घटनाओं पर अब मधुमक्खियों की मदद से पूरी तरह से लगाम लगाने का काम शुरू हो गया है। रेलवे ट्रैक ने हनी-बी साउंड उपकरण को मोतीचूर रेंज के फाटक पर लगा दिया है। आने वाले समय में सभी ट्रैक पर साउंड बॉक्स और लाउड स्पीकर लगा दिया जाएगा।
ये...
हिमालय व गंगा अनमोल अमानत: राज्यपाल
देहरादून, प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया की 40वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कांफ्रेंस की थीम के अनुरूप गंगा की स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल...
छात्रों ने जानी देहरादून शहर की समस्याएं
देहरादून, स्कूली छात्रों को शहरी मुद्दों से रूबरू कराने और उनके आसपास की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गति फाउंडेशन संस्था ने जनाग्रह के साथ मिलकर नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए 30 से अधिक छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। निगमायुक्त विजय कुमार...
स्वच्छता अभियान चलाकर की स्वच्छता की मांग
डोईवाला- मानवाधिकार दिवस पर पेन-इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल के नौनिहालों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए। उन्होंने शासन व प्रशासन से सपेरा बस्ती में स्वच्छता की मांग की।
गौरतलब है कि पेन-इंडिया फाउंडेशन की ओर से भानियावाला स्थिति सपेरा बस्ती के निकट निशुल्क पेन-इंडिया स्कूल का संचालन...
नवजात की मौत पर माता-पिता सख्त, ड्राईवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
बीते दिनों हुई घटना में चमोली के घूनी गांव के माता-पिता जिन्होंने बस के ड्राईवर और कंडक्टर की लापरवाही की वजह से अपना नवजात बच्चा खोया अब वह बस के ड्राईवर और कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि बीते 4 दिसंबर को घाट ब्लॉक के घूनी गांव निवासी गर्भवती नंदी देवी, पत्नी मोहन...
लापता नाबालिग की बरामदगी को विधायक ने की एसएसपी से मुलाकात
किच्छा, ग्राम महाराजपुर निवासी एक नाबालिग बच्ची के गायब होने के मामले में पीड़ित परिजनों के साथ किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कृष्ण कुमार वीके से मुलाकात की। एसएसपी ने कहा कि, "पुलिस इस मामले में गंभीरता कार्य कर रही है। जल्द नाबालिग की बरामदगी कर ली जाएगी।"
पांच दिन पूर्व ग्राम महाराजपुर निवासी नाबालिग विद्यालय...


























































