Page 853

राकेश ओमप्रकाश मेहरा फरहान अख्तर को बनाएंगे बॉक्सर

नई दिल्ली,  बॉलीवुड में इन दिनों खेल आधारित और बॉयोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में फिल्म निर्देशक, गायक एवं अभिनेता फरहान अख्तर जल्द ही सिल्वर स्क्रिन पर बॉक्सर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा फरहान अख्तर को लकर एक बॉक्सर की दर्दभरी दास्तां पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम...

औली में आइस स्केटिंग का भी उठा सकेंगे लुफ्त

गोपेश्वर,  प्रसिद्ध हिम क्रिडा स्थलीय में पर्यटक स्कीइंग के साथ ही अब आइस स्केटिंग का भी लुत्फ ले सकेंगे। यहां जीएमवीएन की ओर से जहां आइस स्केटिंग रिंग पर जरुरी व्यवस्थाएं जुटा ली गई हैं। वहीं प्रशिक्षिण कार्यक्रम भी शुरु हो गया है। लंबे समय से बजट के अभाव में आधा-अधूरे पडे आइस स्केटिंग रिंग को इस वर्ष सरकार की...

गंगा की धारा को अविरल बनाने के लिए मातृ सदन में होगा मंथन

Pilgrims Took holy dip in ganga
हरिद्वार, गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए देशभर से गंगा प्रेमी मातृसदन में आयोजित हो रहे दो दिवसीय गोष्ठी के लिए एकत्रित होंगे। दो दिवसीय गोष्ठी 19 और 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्वामी सानंद द्वारा उठाई गई मांगों को सरकार से लागू कराने को लेकर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। विदित हो कि संसद...

आजीविका का सबसे बेहतर साधन पिरूल

रुद्रप्रयाग, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला सभागार में पिरूल (चीड़ की पत्तियों) एवं अन्य प्रकार के ईधनों से विद्युत उत्पादन के संबंध में बैठक ली। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि, "जनपद में पिरूल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और पिरूल हमारी आजीविका का बेहतर साधन है। जिलाधिकारी ने एनजीओ व वन सरपंच को पिरूल चीड़ की...

पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी

पेट्रोल
नई दिल्ली,  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल आठ पैसे और डीजल 19 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। गत वर्ष अक्टूबर माह के मध्य से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में शुरू हुआ गिरावट का दौर जारी था लेकिन नए वर्ष में कीमतों में...

फिल्म ‘उरी’ की टीम ने रखी सक्सेस पार्टी

नई दिल्ली, आदित्य धर द्वारा निर्देशित और विकी कौशल अभिनीत फिल्म 'उरी' की टीम ने फिल्म की सफलता पर सक्सेस पार्टी रखी। पार्टी में 'उरी' की टीम ने 'हाई ऑन जोश' लिखी हुई टीशर्ट पहनकर फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट किया। पार्टी में परेश रावल, फराह खान, राधिका आप्टे, सिद्धार्थ रॉय कपूर, अभिषेक कपूर, रवि दूबे और सरगुन मेहता सहित...

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा, अस्तित्व बचाओ यात्रा: भाजपा

देहरादून,भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को कांग्रेस की “अस्तित्व बचाओ यात्रा” बताया है और कहा है कि कांग्रेस नेता अपने अस्तित्व को बचाने के लिए इस प्रकार के नाटक आयोजित कर रहे हैं । भाजपा उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि, "कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा वास्तव में कांग्रेस नेताओं...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हार्दिक-केएल राहुल का महिलाओं पर टिप्पणी वाला मामला

नई दिल्ली, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की महिलाओं पर टिप्पणी का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। बीसीसीआई की कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने बताया कि शिकायत की जांच और कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी की नियुक्ति ज़रूरी है। हालांकि, कोर्ट में इस मांग और बाकी अर्ज़ियों पर आज विचार नहीं हो सका। सुनवाई एक हफ्ते बाद...

वन विभाग ने बंदर पकडने का अभियान किया शुरू

गोपेश्वर,  केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से गोपेश्वर, मंडल घाटी और पोखरी के मोहनखाल क्षेत्र में बंदर पकड़ने का काम शुरु कर दिया गया है। मंडल घाटी के सगर और ग्वाड़ क्षेत्र में एक्सपर्ट द्वारा बंदरों को पिंजरे में कैद किया जा रहा है। इस क्षेत्र में ग्रामीण बंदरों के उत्पात से परेशान थे। गोपेश्वर नगर में भी वन...

गुलदार की खाल के साथ दो गिरफ्तार

देहरादून, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पुलिस तथा वन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गुलदार की खाल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस उपाधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने इस मामले का खुलासा किया है। एसपी ने कहा कि, "शिकायत मिली थी कि जिले में गुलदार के खालों की तस्करी हो रही है। इसके लिए उन्होंने कोतवाली...