पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल आठ पैसे और डीजल 19 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।
गत वर्ष अक्टूबर माह के मध्य से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में शुरू हुआ गिरावट का दौर जारी था लेकिन नए वर्ष में कीमतों में...
फिल्म ‘उरी’ की टीम ने रखी सक्सेस पार्टी
नई दिल्ली, आदित्य धर द्वारा निर्देशित और विकी कौशल अभिनीत फिल्म 'उरी' की टीम ने फिल्म की सफलता पर सक्सेस पार्टी रखी।
पार्टी में 'उरी' की टीम ने 'हाई ऑन जोश' लिखी हुई टीशर्ट पहनकर फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट किया। पार्टी में परेश रावल, फराह खान, राधिका आप्टे, सिद्धार्थ रॉय कपूर, अभिषेक कपूर, रवि दूबे और सरगुन मेहता सहित...
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा, अस्तित्व बचाओ यात्रा: भाजपा
देहरादून,भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को कांग्रेस की “अस्तित्व बचाओ यात्रा” बताया है और कहा है कि कांग्रेस नेता अपने अस्तित्व को बचाने के लिए इस प्रकार के नाटक आयोजित कर रहे हैं ।
भाजपा उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि, "कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा वास्तव में कांग्रेस नेताओं...
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हार्दिक-केएल राहुल का महिलाओं पर टिप्पणी वाला मामला
नई दिल्ली, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की महिलाओं पर टिप्पणी का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। बीसीसीआई की कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने बताया कि शिकायत की जांच और कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी की नियुक्ति ज़रूरी है। हालांकि, कोर्ट में इस मांग और बाकी अर्ज़ियों पर आज विचार नहीं हो सका। सुनवाई एक हफ्ते बाद...
वन विभाग ने बंदर पकडने का अभियान किया शुरू
गोपेश्वर, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से गोपेश्वर, मंडल घाटी और पोखरी के मोहनखाल क्षेत्र में बंदर पकड़ने का काम शुरु कर दिया गया है। मंडल घाटी के सगर और ग्वाड़ क्षेत्र में एक्सपर्ट द्वारा बंदरों को पिंजरे में कैद किया जा रहा है। इस क्षेत्र में ग्रामीण बंदरों के उत्पात से परेशान थे।
गोपेश्वर नगर में भी वन...
गुलदार की खाल के साथ दो गिरफ्तार
देहरादून, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पुलिस तथा वन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गुलदार की खाल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस उपाधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने इस मामले का खुलासा किया है।
एसपी ने कहा कि, "शिकायत मिली थी कि जिले में गुलदार के खालों की तस्करी हो रही है। इसके लिए उन्होंने कोतवाली...
ये ज्ञान कहां से प्राप्त हुआ, इसका भी उल्लेख करें
पौड़ी, बिच्छू घास का नाम आते ही लोगो में डर पैदा हो जाता है क्योंकि इस घास के शरीर पर लग जाने भयानन खुजली होती है। जहां बिच्छू घास उर्फ कंडाली का इतना खौफ है तो वहीं इसके अनेक फायदे भी हैं। बिच्छू घास में इतने विटामिन्स पाए जाते हैं कि यह अपने आप में एक औषधि है।
उत्तराखंड की...
गुलाब महज फूल ही नहीं, आमदनी का जरिया भी
गोपेश्वर, गुलाब महज एक खूबसूरत फूल ही नहीं, बल्कि इसे आमदनी का जरिया भी बनाया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है चमोली जिले की जोशीमठ क्षेत्र एक दर्जन से अधिक गांव की महिलाओं ने गुलाब के फूल को अपने स्वरोजगार का जरिया बना कर पलायन रोकने का प्रयास भी किया है।
जोशीमठ क्षेत्र के मेरग, बडागांव, लाता,...
देहरादून सर्राफा में सोना-चांदी में उछाल
देहरादून, आभूषण विक्रेताओं की सोने-चांदी में तेज रुची के चलते आज देहरादून सर्राफा में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे शुद्ध सोना 135 रुपये उछलकर 33,195 पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 120 रुपये तेजी के साथ 40,220 रुपये बना हुआ है।
देहरादून सर्राफा बाजार खुलते ही सोने चांदी दोनों कीमती धातुआें में तेजी का रुख देखने को मिला।...
गिद्धों दिखने से वन विभाग में खुशी की लहर
पौड़ी, कड़ाके की इस ठंड में प्रवासी पक्षियों के साथ ही गिद्धों ने भी कालागढ़ की ओर अपना रुख किया है करीब 25 से 30 के झुंड में गिद्ध कालागढ़ केंद्रीय कालोनी के सूखा स्रोत में बैठे हुए दिखाई दे रहे है जिन्हें देखने के लिए सूखा स्रोत पर लोगों का तांता लगा रहता है ।
प्रकृति का सफाईकर्मी कहा...



























































