उड़ान योजना से आमजन को मिलेगी सुविधा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, "उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी का लाभ जन सामान्य को मिलेगा। इससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में आम जन को दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी और राज्य में पर्यटकों की संख्या में इजाफा भी होगा।"
मीडिया के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने शुरू हो रही ...
अभी तक स्टार्ट नहीं हो पाया भाजपा का डबल इंजन: हरीश रावत
गोपेश्वर, चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में जनसभा में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा भाजपा का डबल इंजन अभी तक स्टार्ट नहीं हो पाया है। भाजपा की सरकार ने कई विकासीय योजनाओं, पेशनों, छात्रवृतियों, मेरा गांव मेरी सड़क, मिट्टी तेल सहित कई चीजों को बंद कर दिया है, वहीं कर्जमाफी नहीं होने से किसान आत्महत्या करने विवश हैं।
चमोली जिले...
एम्स में भर्ती मरीजों को 26 से निःशुल्क भोजन देगी हेमकुंड साहेब गुरुद्वारा कमेटी
ऋषिकेश, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने 26 जनवरी से ऋषिकेश एम्स में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को निःशुल्क रूप से भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसका लाभ एम्स में विभिन्न स्थानों से आने वाले हजारों रोगियों और उनके तीमारदारों को मिलेगा।
गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि पहाड़ से आने...
‘उरी’ 50 करोड़ का आंकड़ा कर सकती है पार
नई दिल्ली, आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'उरी' पांचवें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म ने अब तक 46.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर लिया है| इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 50 करोड़ के क्लब में आज शामिल हो सकती है।
सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित यह फिल्म देशभक्ति की भावना से...
लोहड़ी और मकर संक्रांति के बाद फिर लौटी ठंड
ऋषिकेश, मौसम का मिजाज तीर्थ नगरी में लोगों को हैरत में डाले हुए है। लोहड़ी और मकर सक्रांति के बाद ठंड कम होने के बजाए फिर बढ़ गई है। सर्द हवाओं के झोकों ने बुधवार को लोगों को परेशान किया और सूर्यदेव दिनभर बादलों से अटखेलियां करते नजर आये।
पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में परिवर्तन के कारण लोग ठंड...
‘‘एडमिशन-2019’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
देहरादून, में एफ.टी.आई.आई. पुणे द्वारा उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के सहयोग से ‘‘एडमिशन-2019’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। अपर निदेशक सूचना डाॅ. अनिल चन्दोला ने बताया कि, "फिल्म एवं टेलीविजन के क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है।" उन्होंने बताया कि, "आगामी 19 जनवरी, 2019 को सूचना भवन, रिंग...
गंगोत्री, बद्रीनाथ व रीठा साहिब के साथ अन्य स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे वरिष्ठ नागरिक
देहरादून, जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून ने बताया की उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद वरिष्ठ नागरिकों को दीन दयाल मातृ तीर्थाटन योजना के तहत निःशुल्क यात्रा के प्रावधान को विस्तारित किया गया है। बताया की अब अन्य स्थलों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
अब उत्तराखंड के वरिष्ठ नागरिकों (जिनकी आयु 60 अधिक हो) को गंगोत्री धाम, बद्रीनाथ धाम...
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा आयुर्वेद विवि
देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अधिकारियों की नाक के नीचे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ होता रहा। हद देखिए पंचकर्म सहायक का कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी विज्ञान वर्ग से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। पर यहां कला वर्ग के अभ्यर्थियों को भी दाखिला दे दिया गया। विवि के मुख्य परिसर में कक्षाएं चली पर किसी का भी ध्यान इस तरफ...
उरी-सर्जिकल स्ट्राइक को चौथे दिन मिला ऑडियंस का सपोर्ट
नई दिल्ली, उरी हमले पर बनी फिल्म उरी-सर्जिकल स्ट्राइक को ऑडियंस को भरपूर साथ मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के चौथे दिन में फिल्म के क्लेक्शन ने कमाल कर दिया है। फिल्म को पहले दिन के मुकाबले चौथे दिन अधिक कलेक्शन मिला है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका विक्की कौशल ने निभाई है।
आदित्य धर के निर्देशन में...
‘श्रीदेवी बंगलों’ के निर्माता को बोनी कूपर का मिला लीगल नोटिस
नई दिल्ली,पिछले साल हुई श्रीदेवी की मौत ने देश और हिन्दी सिनेमा को सकते में डाल दिया था। उनका परिवार अभी उस दु:ख से निकल भी नहीं पाया कि उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कूपर को फिर से गहरा दुख पहुंचा है, जिसके चलते फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलों’ के निर्माता को उन्होंने एक लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में...



























































