डीआरएम की फटकार, सफाई ना मिलने पर भड़के।
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने सफाई को लेकर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों को चलाने की मांग लोगो द्वारा की जा रही थी जिसका प्रस्ताव बना कर अधिकारियी को भेज दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम दिनेश कुमार आज बरेली से रुद्रपुर रेलवे स्टेशन...
लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन
देहरादून, उत्तराखंड पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चाकचैबंद हो गई है। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय सभागार में बैठक कर वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जनपदों एवं परिक्षेत्रों से सम्पर्क किया गया।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड अनिल रतूड़ी ने वीडियो कांफ्रेसिंग में पुलिस बल का मतदान केन्द्र पर सही ढ़ग से उपयोग कराए जाने पर...
घर मे लगी आग जिंदा जला युवक
रुद्रपुर के रम्पुरा स्थित चौरासी घन्टे मंदिर के एक कमरे में आग लग गयी , आग की चपेट में आने से मंदिर के सेवादार चन्द्र पाल की मौत हो गयी, घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा स्थित चौरासी शिव मंदिर में सेवा दार...
जहरीली गैस का रिसाव 7 महिला गंभीर
पंतनगर सिडकुल की एलजीबी में अचानक 7 लड़कियों की तबियत खराब होने के चलते फेक्ट्री में अफरा तफरी मच गई, आनन फानन में 7 कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहा पर सभी का इलाज किया जा रहा है।
रुद्रपुर स्थित सिडकुल के सेक्टर 9 में एलजीबी फैक्ट्री में उस वक्त हडकंम्प मच गया। जब अचानक 7 महिला...
कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं 10 ट्रेनें
नई दिल्ली, उत्तर भारत में घने कोहरे व कम दृश्यता के कारण सोमवार को 10 ट्रेनें दो से छह घंटे तक की देरी से अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुईं, इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि, "रेलगाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (पुरी-नई दिल्ली) छह घंटे...
अक्षय फिर बनेंगे खलनायक
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
हाल ही में आई '2.0' के निर्देशक शंकर अपनी सुपरहिट फिल्म 'इंडिएन' का सीक्वल बनाने में जा रहे हैं। इस फिल्म में कमल हसन की मुख्य भूमिका होगी। जबकि अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में रहेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहले...
उत्तराखंड में 21 से बारिश और हिमपात के आसार
देहरादून, उतराखण्ड की राजधानी देहरादून समेत पवर्तीय जिलों में अगले सप्ताह 21 जनवरी से बारिश के आसार है। दून में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं चकराता मसूरी, धनोल्टी में समेत आसपास के पहाड़ियों में हिमपात की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
शुक्रवार को राजधानी देहरादून में...
टिम्मरसैंण महादेवः इस बार 10 फरवरी से होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
गोपेश्वर, चमोली जिले के नीती घाटी टिम्मरसैंण महादेव अर्थात बाबा बर्फानी के दर्शन 10 फरवरी से चार फरवरी तक हो पाएंगे। इसके लिए चमोली के प्रशासन ने पर्यटन को निर्देश करते हुए यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
जिले के सीमावर्ती गांव नीती में भी बाबा बर्फानी आकृति लेते है। ऐसा आज से नहीं बल्कि वर्षों से होता...
नहीं रहे ‘वृक्ष मित्र’ विश्वेश्वर दत्त सकलानी
आज सुबह, जैसे ही वृक्ष मित्र विश्वेश्वर दत्त सकलानी के निधन की खबर फैली, शोक संवेदनाएं उमड़ पड़ीं। पौधरोपण करने के बाद पचास लाख से अधिक वृक्षों का पालन-पोषण करने वाले, एक छोटे से किसान विश्वेश्वर दत्त सकलानी पुजार गाँव के रहने वाले थे, जो कि देहरादून से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।
सकलानी ने 1948 में अपने भाई को खोने के बाद...
पुरानी दिल्ली से गुजरने वाली 16 रेलगाड़ियां 22 जनवरी तक रहेंगी प्रभावित
नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 12 और 13 पर वॉशेबल एप्रेन के नवीनीकरण कार्य के चलते 22 जनवरी तक यातायात ब्लॉक रहेगा। इसके चलते मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि 15 ट्रेनों को पूर्वनिर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा अथवा रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि रेलगाड़ी...


























































