कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं 10 ट्रेनें
नई दिल्ली, उत्तर भारत में घने कोहरे व कम दृश्यता के कारण सोमवार को 10 ट्रेनें दो से छह घंटे तक की देरी से अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुईं, इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि, "रेलगाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (पुरी-नई दिल्ली) छह घंटे...
अक्षय फिर बनेंगे खलनायक
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
हाल ही में आई '2.0' के निर्देशक शंकर अपनी सुपरहिट फिल्म 'इंडिएन' का सीक्वल बनाने में जा रहे हैं। इस फिल्म में कमल हसन की मुख्य भूमिका होगी। जबकि अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में रहेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहले...
उत्तराखंड में 21 से बारिश और हिमपात के आसार
देहरादून, उतराखण्ड की राजधानी देहरादून समेत पवर्तीय जिलों में अगले सप्ताह 21 जनवरी से बारिश के आसार है। दून में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं चकराता मसूरी, धनोल्टी में समेत आसपास के पहाड़ियों में हिमपात की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
शुक्रवार को राजधानी देहरादून में...
टिम्मरसैंण महादेवः इस बार 10 फरवरी से होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
गोपेश्वर, चमोली जिले के नीती घाटी टिम्मरसैंण महादेव अर्थात बाबा बर्फानी के दर्शन 10 फरवरी से चार फरवरी तक हो पाएंगे। इसके लिए चमोली के प्रशासन ने पर्यटन को निर्देश करते हुए यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
जिले के सीमावर्ती गांव नीती में भी बाबा बर्फानी आकृति लेते है। ऐसा आज से नहीं बल्कि वर्षों से होता...
नहीं रहे ‘वृक्ष मित्र’ विश्वेश्वर दत्त सकलानी
आज सुबह, जैसे ही वृक्ष मित्र विश्वेश्वर दत्त सकलानी के निधन की खबर फैली, शोक संवेदनाएं उमड़ पड़ीं। पौधरोपण करने के बाद पचास लाख से अधिक वृक्षों का पालन-पोषण करने वाले, एक छोटे से किसान विश्वेश्वर दत्त सकलानी पुजार गाँव के रहने वाले थे, जो कि देहरादून से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।
सकलानी ने 1948 में अपने भाई को खोने के बाद...
पुरानी दिल्ली से गुजरने वाली 16 रेलगाड़ियां 22 जनवरी तक रहेंगी प्रभावित
नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 12 और 13 पर वॉशेबल एप्रेन के नवीनीकरण कार्य के चलते 22 जनवरी तक यातायात ब्लॉक रहेगा। इसके चलते मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि 15 ट्रेनों को पूर्वनिर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा अथवा रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि रेलगाड़ी...
राकेश ओमप्रकाश मेहरा फरहान अख्तर को बनाएंगे बॉक्सर
नई दिल्ली, बॉलीवुड में इन दिनों खेल आधारित और बॉयोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में फिल्म निर्देशक, गायक एवं अभिनेता फरहान अख्तर जल्द ही सिल्वर स्क्रिन पर बॉक्सर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा फरहान अख्तर को लकर एक बॉक्सर की दर्दभरी दास्तां पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम...
औली में आइस स्केटिंग का भी उठा सकेंगे लुफ्त
गोपेश्वर, प्रसिद्ध हिम क्रिडा स्थलीय में पर्यटक स्कीइंग के साथ ही अब आइस स्केटिंग का भी लुत्फ ले सकेंगे। यहां जीएमवीएन की ओर से जहां आइस स्केटिंग रिंग पर जरुरी व्यवस्थाएं जुटा ली गई हैं। वहीं प्रशिक्षिण कार्यक्रम भी शुरु हो गया है।
लंबे समय से बजट के अभाव में आधा-अधूरे पडे आइस स्केटिंग रिंग को इस वर्ष सरकार की...
गंगा की धारा को अविरल बनाने के लिए मातृ सदन में होगा मंथन
हरिद्वार, गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए देशभर से गंगा प्रेमी मातृसदन में आयोजित हो रहे दो दिवसीय गोष्ठी के लिए एकत्रित होंगे। दो दिवसीय गोष्ठी 19 और 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्वामी सानंद द्वारा उठाई गई मांगों को सरकार से लागू कराने को लेकर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
विदित हो कि संसद...
आजीविका का सबसे बेहतर साधन पिरूल
रुद्रप्रयाग, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला सभागार में पिरूल (चीड़ की पत्तियों) एवं अन्य प्रकार के ईधनों से विद्युत उत्पादन के संबंध में बैठक ली। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि, "जनपद में पिरूल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और पिरूल हमारी आजीविका का बेहतर साधन है।
जिलाधिकारी ने एनजीओ व वन सरपंच को पिरूल चीड़ की...



























































