जहरीली गैस का रिसाव 7 महिला गंभीर

0
570

पंतनगर सिडकुल की एलजीबी में अचानक 7 लड़कियों की तबियत खराब होने के चलते फेक्ट्री में अफरा तफरी मच गई, आनन फानन में 7 कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहा पर सभी का इलाज किया जा रहा है।

रुद्रपुर स्थित सिडकुल के सेक्टर 9 में एलजीबी फैक्ट्री में उस वक्त हडकंम्प मच गया। जब अचानक 7 महिला कर्मचारियों सहित अन्य को खासी,चक्कर ओर उल्टी होने लगी। महिला कर्मचारियों की अचानक तबियत बिगड़ने से फेक्ट्री प्रबन्धक के हाथ पांव फूल गए आनन फानन में महिलाओ को रुद्रपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा पर उक्त कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है फैक्ट्री में तैनात महिला कर्मचारी खाना खाने के लिए केबिन में गए थे। लंच करने के बाद जैसे ही वो काम पर लौटे तो जहरीली गैस से 7 महिला सहित अन्य महिलाओ को खासी चक्कर ओर उल्टी होने लगी। यह देख पीछे से आ रही अन्य महिला कर्मियों में हड़कम्प मच गया। शोर सुनकर फैक्ट्री अधिकारी भी पहुंच गए।

जैसे ही सिडकुल चौकी को मामले की सूचना मिली वैसे ही चौकी प्रभारी केजी मठपाल पुलिस कर्मियों के साथ फैक्ट्री पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उनका कहना है कि जहरीली गैस की वजह से महिला कर्मियों की तबियत खराब हो गयी थी। जिसमे 7 लोगो का इलाज चल रहा है सभी की हालत सामान्य बानी हुई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।