कैबिनेट बैठकः आबकारी नीति को मंजूरी, 20 फीसद अधिक पर मिलेंगे शराब की दुकानें
देहरादून। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कई फैसले भी लिए गए। कैबिनेट की बैठक में समूह ग की भर्ती को लेकर अहम फैसला हुआ। अब उत्तराखंड में शिक्षा बोर्ड से हाई स्कूल और इंटर करने वाले ही इसमें...
प्रधानमंत्री की जन सभा में एक लाख लोग शामिल होंगे: अजय भट्ट
देहरादून, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस माह आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की घोषणा की और कहा कि प्रधानमंत्री की जन सभा में एक लाख लोग शामिल होंगे।साथ ही श्रीनगर में होने वाला त्रिशक्ति सम्मेलन अब 9 के स्थान पर 16 फ़रवरी को होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने बताया कि...
यात्रियों को केदारनाथ में मिलेंगे पारम्परिक परिधान
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को आजीविका से जोड़ने, महिला स्वयं सहायता समूह की आर्थिकी को सशक्त करने के लिए पारम्परिक परिधान को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही प्लास्टिक के फूलों पर पूर्णतः प्रतिबन्ध होगा। यात्रा के दौरान चौलाई के लड्डू के साथ ही स्थानीय फूल, घी व मालू के पत्तों में यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन, पारम्परिक परिधान में यात्रियों...
राष्ट्रीय शीतकालीन खेल रद्द होने पर खेल प्रेमियों ने अनोखे अंदाज में किया विरोध
गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थली औली में शीतकालीन खेलों के रद्द होने पर खेल प्रेमियों के साथ ही एडवेंचर एसोसिएशन और होटल एसोसिएशन ने विरोध का अनोखा अंदाज अपनाते हुए विंडर गैम्स एसोसिएशन तथा उत्तराखंड पर्यटन विभाग की बर्फ की फ्रेंडली कब्र एवं मम्मी बनाकर नारे बाजी की।
बतादें कि इस बार औली में रिकार्ड बर्फ गिरी है। जिससे यहां...
बेटी को लेकर फिर से भावुक हुए अमिताभ बच्चन
मुंबई, सदी के महानायक माने जाने वाले सुपर सितारे अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार को लेकर भावुक हो जाते हैं।
एक बार फिर वे अपनी बेटी श्वेता को लेकर भावुक होते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा को लेकर लिखा कि एक पिता के लिए...
‘कोलकाता साहित्य महोत्सव’ का पूर्व राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन
कोलकाता, राजधानी में आयोजित होने वाला बहुचर्चित 'कोलकाता साहित्य महोत्सव' गुरुवार (सात फरवरी) से शुरू हो रहा है। महोत्सव का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे, इस महोत्सव में भारत सहित 10 देशों के 66 अतिथि हिस्सा लेंगे।
पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड के सचिव त्रिदिब चटर्जी ने बताया कि, "पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी बंगाल के गौरव हैं और हमें गर्व...
पीएम दौरे की तैयारी, सुरक्षा के इंतजाम
उधमसिंह नगर, लोकसभा चुनाव की गिनती शुरु होते ही उत्तराखंड में नेताओ की चहलकदमी तेज़ हो गयी है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के हल्द्वानी दौरे के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित रुद्रपुर दौरे की सुगबुगाहट तेज़ हो गयी है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा दौरे को लेकर तैयारियां शुरू...
सड़क सुरक्षा सप्ताह पर पढ़ाया पाठ
उधमसिंह नगर, प्रदेश में जहां पुलिस महकमे के द्वारा 30वा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, वही उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में भी एसपी क्राइम द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सिटी पेट्रोल यूनिट, यातायात पुलिस कोतवाली पुलिस सहित कॉलेजों के बच्चों ने...
कुपोषण को लेकर कार्यशाला
ऊधमसिंहनगर, जिले को 30 जून 2019 तक कुपोषण मुक्त कराने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के द्वारा रूद्रपुर के रेनबो पब्लिक स्कूल के सभागार में जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में एक कार्याशाला आयोजित की गयी। जिसमे जिलाधिकारी ने कहा यह महत्वाकांक्षी योजना की रूप रेखा मुख्यमंत्री द्वारा लिखि गयी थी। उन्होने कहा कि,...
एवरेस्ट फतह करने के लिये कैसे कर सकते हैं आप इस युवा पर्वतारोही की मदद
पिथौरागढ़, अप्रैल 2018 में माउंट कंचनजंगा शिखर को फतह करने वाली विश्व की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही, पिथौरागढ़ के सलमोरा के सीमांत समुदाय की शीतल को आप सब के मदद की जरुरत है!
23 साल की युवा महिला अब माउंट एवरेस्ट पर समुद्र तल से 8,848 मीटर की ऊंचाई पर खड़ी सबसे ऊंची चोटी को फतह करने के लिए...


























































