देओल परिवार में एक और नन्हे मेहमान का इंतजार
मुंबई, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। ईशा 2017 में अपनी पहली संतान के रुप में बेटी की मां बनी थीं, जिसका नाम राध्या रखा गया था।
देओल परिवार के सूत्रों के मुताबिक, ईशा के दूसरे संतान का जन्म आगामी अप्रैल में संभव है। हाल ही में ईशा देओल...
बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
हरिद्वार, हरिद्वार में बसंत पंचमी का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। इस पर्व पर जहां ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया वहीं यज्ञोपवती संस्कार भी हुए। लोगों ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा में डुबकी लगा पुण्य अर्जित किया।
ऋतुराज बसंत पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में अनुपम छटा देखने को मिली। जहां वि़ालयों में...
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला
गोपेश्वर, हरिद्वार जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के विरोध में चमोली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य चैराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य चौराहे बस स्टेशन पर एकत्र होकर कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की तथा सरकार का पुतला...
जहरीली शराब से मौत मामले में हरिद्वार में 40 लोग गिरफ्तार
हरिद्वार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई है। आईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने बताया कि, "पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर इस मामले से जुड़े 40 लोगों को हरिद्वार जिले से गिरफ्तार किया गया है। वहीं अभी भी इस मामले को लेकर सहारनपुर जिले के...
अवैध शराब व सट्टे के धंधे में लिप्त नौ पकड़े
हरिद्वार, जहरीली शराब पीने से सैंकड़ों जिंदगियों के मौत के आगोश में सो जाने के बाद नींद से जागेे पुलिस प्रशासन ने अवैध मादक पदार्थों के कोराबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
मौतों के बाद हो रही फजीहत से बचने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी मारी अभियान चलाया हुआ है। इसी के चलतेएसएसपी जन्मेयजय खण्डूरी के निर्देश...
अभियान चला कर नये मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ेगी एबीवीपी
गोपेश्वर, चमोली जिले में मेरा वोट अभियान चला कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिले के महाविद्यालयों के नये मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का काम करेगी ताकि अधिक से अधिक लोग मत का प्रयोग कर सकें।
महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र संघ अध्यक्ष व एबीवीपी के जिला संयोजक अमित मिश्रा ने बताया कि एबीवीपी एक नई सोच के साथ काम...
फ्लाइट उडते ही हवा में अटकी यात्रियों की जान
रुद्रपुर- हाल ही मे शुरु हुई पंतनगर से पिथौरागढ की हवाई सेवा ने शुरुवाती दौर में ही यात्रियों के पसीने छुडा दिये, अचानक उडान भरने के दस मिनट बाद ही फ्लाईट का दरबाजा खुल जाने से यात्रियों की सांसे अटक गयी। किसी तरह से पायलट ने वापस प्लाईट पंतनगर एयरपोर्ट पर लेंड कर दी और फिर यात्रियों को सडक मार्ग...
बढ़ रही कच्ची शराब पीकर मारने वालों की संख्या
रूड़की, रुड़की में कच्ची शराब पीकर मरने वाले लोगों की संख्या दिन प दिन बढ़ती जा रही है। आज तीसरे दिन भी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में तीन शव पोस्टमार्टम के लिए लाए जा चुके हैं, वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रदेश में मरने वालों की संख्या 35 के लगभग पहुंच गई है जिसमें 21...
ब्रह्म मुहूर्त में बदरीनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे
गोपेश्वर, हिंदुओं के आस्था के पवित्र धाम बदरीनाथ के कपाट 10 मई को ब्रह्म मुहूर्त में प्रातःचार बज कर 15 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे। कपाट खुलने की घोषणा बसंत पंचमी पर रविवार को नरेंद्र नगर टिहरी में राजदरबार में आयोजित समारोह में राज पुरोहितों ने पंचांग देखकर किया।
रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर...
अभिनेता महेश आनंद का निधन
मुंबई, बालीवुड के लिए आज का दिन अशुभ रहा। एक के बाद एक करके आज हिंदी फिल्मों से जुड़े दो अहम व्यक्तियों के निधन की खबरें मिलीं। आज सुबह पहले मशहूर कैमरामैन निर्मल जानी के देहांत की खबर मिली और दोपहर के बाद 90 के दशक से लगातार हिंदी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता महेश आनंद के निधन...


























































