Page 818

रुड़की कांडः खेतों में पुलिस के सामने बच्चों ने नष्ट की कच्ची शराब

हरिद्वार। उत्तराखंड और यूपी में जहरीली शराब से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों प्रदेश में अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद नींद से जागी पुलिस कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन लापरवाही के साथ। मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र...

बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, नौ घायल

गोपेश्वर। गोपेश्वर चमोली मोटर के बाईपास मार्ग पर बारातियों से भरा मैक्स वाहन सोमवार को अनियंत्रित होकर 150 मीटर खड्ड साइड में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार 11 लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। इनमें तीन वर्ष की एक बालिका भी है। विकासखंड घाट के मटई...

विधानसभा के आसपास धारा-144 लागू

उत्तराखंड विधानसभा
देहरादून। उत्तराखण्ड बजट सत्र शुरू होते ही विधानसभा परिसर के आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 11 फरवरी से विधानसभा सत्र की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड सहिता 1980 की धारा 188 के अधीन दण्डनीय अपराध होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की...

‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ कार्यक्रम 12 से

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी चुनावी दृष्टि से पूरी तरह सक्रिय हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तमाम कार्यक्रम शुरू किए हैं।12 फरवरी से 2 मार्च तक भाजपा देशभर में ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें परिवारों को पार्टी के साथ जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर...

किस तरह पर्यटकों की लापरवाही के भेंट चढ़ा बलबीर रावत का होमस्टे

उत्तरकाशी, हर दिन की तरह 25 जनवरी भी बलबीर रावत के लिए एक साधारण दिन ही था।लेकिन इस दिन ने बलबीर की जिंदगी बदल दी। बीते 25 जनवरी को उत्तरकाशी के सौर गांव के हिमालयन होमस्टे में आग लगी और उस आग में बलबीर और उनके परिवार की सभी यादें जलकर राख हो गई। 25 जनवरी शुक्रवार का दिन था,...

जहरीली शराब कांड को लेकर विपक्ष का सदन में हंगामा, किया बहिष्कार

(देहरादून) उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र पहले दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही जहरीली शराब कांड को लेकर जमकर हंगामा करते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर डाली। कांग्रेस विधायक बहिष्कार कर बाहर चले गए और विधानसभा की सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए। हंगामे के बीच...

कंगना के समर्थन में आगे आए अनुपम खेर

मुंबई,  मणिकर्णिका का किरदार निभाने वाली कंगना के निशाने पर बालीवुड के तमाम सितारें हैं, जिनको लेकर उनका आरोप है कि इन सितारों ने कभी कंगना का साथ नहीं दिया। अब बालीवुड की ओर से एक आवाज कंगना के समर्थन में सामने आई है। अनुपम खेर ने कंगना के समर्थन में आगे आते हुए उनको इस दौर की सशक्त...

श्रद्धा को भी नहीं बनना बागी

मुंबई, निर्माता साजिद नडियाडवाला की कंपनी ने काफी वक्त पहले टाइगर श्राफ को लेकर बागी फिल्म की तीसरी कड़ी बनाने की घोषणा कर दी थी। इन दिनों इस फिल्म में टाइगर के साथ काम करने वाली हीरोइन का मामला चर्चा में है। बागी की पहली किश्त में टाइगर की जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ थी, तो बागी की दूसरी...

शराब कांड के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। यूपी और उत्तराखंड में जहरीली शराब परोसकर नरसंहार करने वाले मास्टर माइंड को यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त आप्रेशन चलाकर रविवार को गिरफ्तार करने का दावा किया हैं। पुलिस ने बताया कि जहरीली शराब परोसने वाले दोनों आरोपी पिता और पुत्र हैं, जबकि इनके तीन साथी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जहरीली शराब के खाली...

हर दो घंटे में उठ रही एक अर्थी, सीएम के पास पीड़ितों तक पहुंचने का नहीं समय

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के रुड़की में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत से हाहाकार मचा हुआ है। इस कांड ने राज्य को हिलाकर रख दिया है। बीते तीन दिनों से रुड़की के बालूपुर गांव में मौत का ऐसा तांडव मचा है कि हर घर से दो घंटे में अर्थी उठ रही है। घटना के बाद प्रशासन चौतरफा छापेमारी...