फर्जी आईपीएस को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार। खुद को आईपीएस बताकर पुलिस पर रोब जताने वाले एक युवक को जीआरपी हरिद्वार ने शनिवार को दबोच लिया। इसके कब्जे से हालिस्टर के साथ एक नकली पिस्टल, नकली वर्दी, फर्जी आईकार्ड व अन्य सामान बरामद किया गयाहै।
पुलवामा हमले के बाद से जीआरपी हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। शनिवार को जीआरपी थाना प्रभारी...
बस की टक्कर से युवक की मौत
देहरादून। थाना नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास रोड पर शुक्रवार देर रात एक बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक राकेश रावत पुत्र खेम सिंह रावत निवासी ग्राम उत्तरसों, रुद्रप्रयाग की मौत हो गई, जबकि दीपक सिंह रावत घायल हो गया।
घायल दीपक रावत और मृतक राकेश दोनों दोस्त थे। राकेश गुरुवार...
वन विभाग के 30 अधिकारियों का तबादला
देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में व्यापक पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इसमें नीचे से लेकर ऊपर तक सभी स्तर के 30 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक रजंना काला को प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक बनाया गया है। उन्हें प्रमुख वन सरंक्षक वन पंचायत का अतिरिक्त प्रभार भी...
मुंबई में नजर आए इरफान
मुंबई। लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे अभिनेता इरफान खान के मुंबई एयरपोर्ट के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज में इरफान ने मुंह को आधा ढका हुआ है और वे एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं। इरफान के करीबी सूत्रों के अनुसार, वे एक हिल स्टेशन पर गए थे, जहां से...
नीरव पर कांग्रेस का तंज, कहा जिसे पत्रकार ने ढूंढ लिया उसे सरकार नहीं ढूंढ पा रही
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के लंदन में आराम से घूमने का एक वीडियो सामने आने के बाद केन्द्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि 'मोदी है तो मुमकीन है'। कांग्रेस का कहना है कि जिसे एक पत्रकार ढूंढ सकता है उसे नरेन्द्र मोदी सरकार क्यों नहीं ढूंढ पा रही।
एक अंग्रेजी समाचार पत्र...
आरबीआई के पास विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, 28519 बिलियन डॉलर तक पहुंचा
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1 मार्च 2019 तक 28,519.1 बिलियन यानी 401,776.7 मिलियन डॉलर के स्तर तक पहुंच गया है। आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी में पता चला है कि एक मार्च 2019 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 92.0 बिलियन डॉलर या 2,559.5 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मार्च 2018...
कलंक के महिला किरदारों के पोस्टर हुए जारी
मुंबई, कल विश्व महिला दिवस के मौके पर करण जौहर की कंपनी की आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म कलंक के महिला किरदारों के पहले पोस्टर सोशल मीडिया पर लांच किए गए।
कलंक में काम करने वाली तीनों अभिनेत्रियों माधुरी, दीक्षित, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा के पोस्टर सोशल मीडिया पर लांच किए गए। कल इसी फिल्म के पुरुष किरदारों को...
उत्तराखंड राजभवन में बसन्तोत्सव-2019 का हुआ रंगारंग आगाज
राजभवन में वसंतोत्सव 2019 का आगाज हो चुका है। राज्यपाल बेबी रानी मोर्या ने उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद विशेष डाक टिकट का विमोचन किया गया। उन्होंने पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद रहे। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। छोलिया नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।
वसंती मौसम और उस...
संजय दत्त ने छोड़ी फिल्म
मुंबई, पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ रिलीज हुई कन्नड़ की डब फिल्म केजीएफ को हिंदी फिल्मों के बाक्स आफिस पर अच्छी सफलता मिली थी। इस फिल्म ने बाक्स आफिस पर लगभग 60 करोड़ का कारोबार किया था, जिसने फिल्मी कारोबार के जानकारों को भी चौंका दिया था।
कन्नड़ फिल्मों के स्टार यश की इस फिल्म...
डीएम ने की आचार संहिता के पालन की अपील
देहरादून, डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने जनपद के राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व मतदाताओं से आदर्श आचार संहिता की शुचिता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आगामी चुनाव में स्वस्थ्य लोकतंत्र की भावना बनाए रखने और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए मानक को साझा किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी...



























































