नवाज के साथ मौनी राय की जोड़ी
मुंबई, टेलीविजन से फिल्मी परदे पर आने वाली अभिनेत्री मौनी राय को अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हीरोइन बनाया गया है। नवाजुद्दीन के भाई शम्स सिद्दीकी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म में ये जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म का शीर्षक बोले चूड़ियां रखा गया है। बताया जाता है कि ये एक एक्शन पैक फिल्म होगी।
मौनी राय से...
मतदान केंद्रों की तैयारी एक सप्ताह में हो पूरी: डीएम
उधमसिंह नगर, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने कलेक्ट्रट सभागर में निर्वाचन के लिए बनाये गये नोडल व सह नोडल अधिकारियों की आवश्यक बैठक बुलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुये अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे।
उन्होंने कहा किसी भी सरकारी...
कर्णप्रयाग में योग ओलम्पियाड संपन्न
गोपेश्वर, चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सोमवार को ब्लाॅक स्तरीय योग ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। इसमें कर्णप्रयाग ब्लाॅक के 13 संकुल विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
ब्लाॅक स्तरीय योग ओलम्पियाड का उद्घाटन जूनियर हाईस्कूल भकुंडा की प्रधानाध्यापिका विमला नैनवाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग से शरीर स्वस्थ्य रहता है। साथ ही कई रोगों से...
जनता के आशीर्वाद से पांचों सीटें जीतेंगे: मुख्यमंत्री
देहरादून, उत्तराखंड में भी पूरे देश की भांति चुनावी बिगुल बज चुका है। लोकसभा चुनाव 2019 के कार्यक्रमों के अनुार उत्तराखंड में 11 अप्रैल को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का मानना है कि, चुनाव के लिए माहौल अनुकूल है और पूरा वातावरण मोदीमय हो चुका है। सोमवार...
शातिर मोबाइल ठग गिरफ्तार
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने स्मार्ट फोन के नाम पर लोगों के हाथ में कांच के टुकड़े थमा कर हजारों रुपये का गोलमाल करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। बीते रोज आरोपियों ने दो युवकों को ऐसे ही ठगा और मौके से फरार हो गए। पीडि़तों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटे के...
आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर-बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू
देहरादून, लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा के बाद ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। सोमवार सुबह से दून नगर निगम कर्मियों ने आचार संहिता के दायरे में आने वाले बैनरों-पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के सर्वे चौक पर लगे बैनरों को नगर निगम ने हटा दिया है। अन्य क्षेत्रों...
उत्तराखण्ड पुलिस ने बॉक्सिंग में जीते पदक
देहरादून, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अनिल के. रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 67th All India Police Wrestling Cluster Championship 2019 मे पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें देते हुये "भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया गया।
27 फरवरी 2019 से 3...
इस साल कंगना नहीं लेंगी पंगा
मुंबई, कंगना हाल ही में अपनी पिछली रिलीज फिल्म मणिकर्णिका के बाक्स आफिस नतीजों से ज्यादा इस फिल्म के साथ हुए विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
मणिकर्णिका के बाद कंगना की अगली फिल्मों में शामिल पंगा को लेकर अब तक कहा जा रहा था कि ये फिल्म इस साल अक्तूबर तक रिलीज हो जाएगी, लेकिन अब इस...
सोनम की नई फिल्म 14 जून को
मुंबई, अपनी पिछली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को बाक्स आफिस पर मिली असफलता के बाद सोनम कपूर की अगली फिल्म आगामी 14 जून को रिलीज होने जा रही है।
जोया फैक्टर नाम की इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ साउथ के स्टार दुलेकर सलमान की जोड़ी है। दुलेकर की ये दूसरी हिंदी फिल्म है।...
नई फिल्म में जज बनेंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई, शुक्रवार को अमिताभ बच्चन की फिल्म बदला रिलीज हुई है और अब उनकी एक और नई फिल्म की घोषणा हुई है। इस फिल्म को लेकर जानकारी मिली है कि वे पहली बार परदे पर अदालत के एक जज के अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ इमरान हाश्मी भी नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन पहली...


























































