Page 774

माया पर कांग्रेस के अलावा सपा से दूरी बनाने का दबाव

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती के भाई आनन्द को आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में बुलाकर पूछताछ के लिए रोक लिया था, तो डरी मायावती ने म.प्र., राजस्थान व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के साथ तालमेल नहीं करने की बात कह छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के साथ गठबंधन...

यहां बिखरी है बुरांश के फूलों की लालिमा, करा रहे होली और बिस्सू का अहसास

(देहरादून) जौनसार बावर के साहिया और चकराता क्षेत्र के जंगलों में खिले बुरांस के फूलों की लालिमा एक तरफ जहां पर्यटकों को आकर्षित कर रही है, वहीं दूसरी ओर रंगों के त्योहार और बिस्सू पर्व के नजदीक होने का अहसास भी करा रही है। जौनसार में बिस्सू पर्व पर बुरांस को देवता को अर्पित करने के बाद घर सजाने...

“नोटा ” बनेगा उत्तराखंड में लोकसभा उम्मीदवार!!

(देहरादून) गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान द्वारा जारी धरना 175 दिनों से ज्यादा चल चुका है। लोकसभा चुनावों की घोषणा के चलते अब आंदोलनकारी नोटा (none of the above) को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रहे हैं। आज से संगठन को विभिन्न वैचारिक इकाईयों और संस्थाओं द्वारा गंभीर सुझाव जमा किये जाने लगे हैं। संगठन का कहना है कि, "स्थाई राजधानी...

दून में छाए बादल, सात जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

देहरादून,  सूबे में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। बुधवार को सुबह से ही राजधानी देहरादून में बादल छाए हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम के इस बदलाव से राज्य में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को प्रदेश के सात जिलों में...

भाजपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर तस्वीर साफ नही, पौड़ी सीट पर फंसा पेंच

लोकसभा चुनावों को लेकर राज्य में गहमागहमी ज़ोर पकड़ती जा रही हैं।  उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों का एलान 16 मार्च को हो सकता है। इस दिन दिल्ली में होने वाली पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगने की संभावना है। इस बीच पांचों सीटों के लिए मौजूदा...

राफेल मामले में रक्षा मंत्रालय को नया हलफनामा दायर करने की इजाजत

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील मामले में रक्षा मंत्रालय को नया हलफनामा दायर करने की बुधवार को इजाजत दे दी। इस मामले पर गुरुवार (14 मार्च) को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर समीक्षा याचिका पर छह मार्च को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी। सुनवाई के दौरान अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने आरोप...

चमोली जिले में 4634 युवा पहली बार करेंगे वोटिंग

गोपेश्वर। चमोली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 4634 युवा मतदाता पंजीकृत हुए हैं। यह पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 15 मार्च तक नये मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया चलेगी। इसलिए यह संख्या बढ़ सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मंगलवार तक जिले में 2,91,203 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 4634 युवा शामिल हैं।...

उत्तराखंड में सुरक्षा बलों के साये में होगा चुनाव

देहरादून। लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में सुरक्षा बलों की 30 कंपनियां तैनात होंगी। यह कंपनियां चीन और नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखेंगी। 15 मार्च तक संबंधित जिलों में इनकी तैनाती हो जाएगी। उत्तराखंड के दो मैदानी क्षेत्र ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए हैं। यह काफी संवेदनशील हैं। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने...

मोबाइल सर्विस प्रदाताओं को निर्देश

Network Issue in Badrinath creating problem for pilgrims
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान जनपद में इंटरनेट व मोबाइल नेटवर्क सेवा सुचारू रूप से सुनिश्चित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने सभी मोबाइल सर्विस प्रदाताओं के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान इन्टरनेट सेवाएं तेज से कार्य करे, इसके लिये बीएसएनएल के अधिकारी व...

राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी:  प्रीतम

देहरादून, कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने बैठक कर 16 मार्च को होने वाली राहुल गांधी की परिवर्तन रैली को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ताहिर अली ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की आलोचना...