सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे अभिनेता अली असगर
मुंबई, कपिल शर्मा के कामेडी शो में दादी के रोल में प्रसिद्ध हुए अभिनेता अली असगर मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ट्रैफिक सिगनल पर अली असगर की कार को पीछे से एक तेज रफ्तार की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की...
मदर टेरेसा पर बायोपिक फिल्म
मुंबई, बायोपिक फिल्मों के इस दौर में अब मदर टेरेसा पर भी फिल्म बनाने की योजना बनाई गई है। इस फिल्म की अधिकारिक घोषणा की गई। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सीमा उपाध्याय करेंगी। फिल्म के निर्माताओं में नितिन मनमोहन, प्राची मनमोहन, गिरिश जौहर, प्रदीप शर्मा शामिल हैं। बताया जाता है कि इस बायोपिक को लेकर फिल्म की...
रमज़ान में मतदान को लेकर जावेद अख्तर बोले
मुंबई, सिनेमा के गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने आगामी संसदीय चुनावों में रमज़ान के महीने में मतदान की तारीखों को लेकर हो रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया में इसे बेतुका बताया है।
सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर अपनी पोस्ट में जावेद अख्तर ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया, जो तारीखें बदलने की मांग कर रहे...
बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने वाले उम्मीदवार पर नज़र रखने के लिए कोई स्थाई तंत्र क्यों नहीं है : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह दो हफ़्ते मे बताए कि दो चुनाव के बीच बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने वाले उम्मीदवार पर नज़र रखने के लिए कोई स्थाई तंत्र क्यों नहीं है? सुप्रीम कोर्ट ने विधायी विभाग के सचिव को दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने...
होलाष्टक 14 मार्च से, शुभ कार्य पर मनाही
हरिद्वार, होली का पर्व 21 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन से पूर्व होलाष्टक और खरमास की शुरुआत 13 मार्च की रात्रि 11 बजकर 38 मिनट से अष्टमी तिथि के आरम्भ के साथ होगी। इस कारण होलाष्टक 13 मार्च के स्थान पर 14 मार्च से आरम्भ होंगे।
पं. देवेन्द्र शुक्ल शास्त्री के मुताबिक, "अष्टमी तिथि 14 मार्च को सूर्य उदय...
सीईओ ने आदर्श आचार संहिता पर मांगा सभी राजनीतिक दलों से सहयोग
देहरादून, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सचिवालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से आदर्श चुनाव आचार संहिता के कड़ाई से अनुपालन करने में सहयोग मांगा। साथ ही चुनाव प्रचार के खर्च में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा, प्रत्येक उम्मीदवार से एफिडेविट लिया जायेगा। यह एफिडेविट आनलाइन भी भरा जा सकता है। शासकीय...
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ‘एसआरएचयू फेस्ट-2019’ का भव्य आगाज
डोईवाला, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह ‘एसआरएचयू फेस्ट- 2019’ का आगाज छात्र-छात्राओं की रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के 38 छात्र-छात्राओं को लिटरेरी अवॉर्ड व स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ओपन एयर थियेटर में ‘एसआरएचयू फेस्ट-2019’ का भव्य आगाज हुआ। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व कुलपति डॉ.विजय धस्माना...
मतदाताओं के लिए ‘चमोली एंथम’
गोपेश्वर, जिला प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चमोली एंथम ‘वोट दो, वोट दो चमोली’ राॅक ऑडियो गाना लाॅन्च किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान मौजूद रहे, इस गीत को महेन्द्र कुमार ने आवाज दी है।
वहीं चमोली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 4634 युवा मतदाता पंजीकृत...
उत्तराखंड में सुरक्षा बलों के साये में होगा चुनाव
देहरादून, लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में सुरक्षा बलों की 30 कंपनियां तैनात होंगी। यह कंपनियां चीन और नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखेंगी। 15 मार्च तक संबंधित जिलों में इनकी तैनाती हो जाएगी। उत्तराखंड के दो मैदानी क्षेत्र ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए हैं, यह काफी संवेदनशील हैं।
पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने...
चमोली जिले में 555 केंद्रों पर 291203 वोटर करेंगे मतदान
गोपेश्वर। चमोली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 555 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। इसमें अब तक पंजीकृत कुल 291203 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ विधानसभा के 206 मतदेय स्थल, थराली विधानसभा में 178 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा में 171 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। जिले में सबसे दूरस्थ मतदेय...


























































