Page 770

कांग्रेस अध्यक्ष सैनिक परिवारों के जख्म न कुरेदें: शमशेर बिष्ट

देहरादून। राहुल गांधी शहीद सैनिकों के घर उनके जख्म कुरेदने जा रहे हैं जो दु:खद है। यदि राहुल गांधी में जरा सी नैतिकता होती तो वह घटना के बाद सैनिकों के घर पहुंचते लेकिन अब घर जाकर उनके मां बाप के जख्मों को कुरेदना केवल राजनीति है। उक्त बातें पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह...

वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मौत

ऋषिकेश। ऋषिकेश देहरादून राष्ट्रीय राज मार्ग पर नेपाली फार्म के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब छह बजे राहगीरों ने मोतीचूर वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी केएस नेगी के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए...

प्रधानमंत्री मोदी पर बनी फिल्म 12 अप्रैल को होगी रिलीज

Narendra Modi, vivek oberoi, Film,Release
मुंबई,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बन रही फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ये फिल्म देश-विदेश के सिनेमाघरों में आगामी 12 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। उत्तरांचल का शेड्यूल पूरा करने के बाद इन दिनों मुंबई में फिल्म की टीम अंतिम दिनों की शूटिंग करने में व्यस्त है। इस शेड्यूल...

जन्मदिन पर आमिर खान की नई फिल्म

मुंबई, पिछले कई सालों से आमिर खान अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से मिलते हैं। अपने 54वें जन्मदिन के दिन बांद्रा स्थित अपने घर पर आमिर खान ने मीडियाकर्मियों के साथ मिलकर केक काटा और इसके बाद सवाल-जवाबों का दौर हुआ। पिछले साल दीवाली पर रिलीज हुई यशराज की फिल्म 'ठग आफ हिंदोस्तां' के बाक्स आफिस पर फ्लाप...

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

गोपेश्वर,  स्वीप कार्यक्रम के तहत चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के जिलासू बीएड कॉलेज में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आजीविका समूह की महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने रंगोली एवं गढ़वाली गीतों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली स्वाती एस भदौरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव...

आज राहुल गांधी देहरादून से करेंगे चुनावी शंघनाद

देहरादून,  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, देहरादून के परेड मैदान में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। देवभूमि से राहुल की चुनावी शंघनाद रैली को लेकर कांग्रेस सहित भाजपा की नजरे टिकी हुई है। इस रैली में प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से पहले से तैयारी पूरी कर ली है। बताया जा...

पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

गोपेश्वर,  लोक सभा चुनावों के लिए सभी मतदान पार्टियों को दुग्ध संघ केंद्र सिमली एवं पुलिस मैदान गोपश्वर से रवाना किया जाएगा।  जिला निर्वाचन चमोली अधिकारी स्वाति भदौरिया, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी हसांदत्त पांडे व उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया ने मतदान पार्टियों रवानगी स्थल दुग्ध संघ केंद्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान पार्टियों के रवाना करने...

बीजेपी में सीट दावेदारों की दिल्ली दरबार मे दस्तक, प्रदेश अध्यक्ष नाखुश

(देहरादून) उत्तराखंड में आम चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा के तमाम दिग्गज टिकट की जुगत में लगे हुए हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सीधा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से ही मिलकर अपनी उम्मीदवारी साबित करने में लगे हैं , उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य ने तो खुलकर ये एलान भी कर दिया है...

निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में मनाया गया फूलदेई त्यौहार

डोईवाला- निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में फूलदेई त्यौहार मनाया गया। बच्चों ने मां सरस्वती की विशेष पूजा कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। शिक्षिकाओं ने बच्चों को फूलदेई त्यौहार की परंपरा के बारे में जानकारी दी। पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत ने कहा कि प्रकृति का आभार प्रकट करने का पर्व है फूलदेई। प्रकृति के इस त्योहार को संजोए...

मंथन के बावजूद भाजपा में जिताऊ प्रत्याशियों का चयन आसान नहीं

देहरादून। उत्तराखंड में चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राजनीतिक दलों का मंथन और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। राज्य के दोनों दल ही भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रत्याशी चयन का काम आसान नहीं है। खास कर सत्तारूढ़ भाजपा की मुश्किलें ज्यादा है। इस काम को और अधिक पेचीदा बनाने में वह पूर्व कांग्रेसी...