आज राहुल गांधी देहरादून से करेंगे चुनावी शंघनाद

0
525

देहरादून,  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, देहरादून के परेड मैदान में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। देवभूमि से राहुल की चुनावी शंघनाद रैली को लेकर कांग्रेस सहित भाजपा की नजरे टिकी हुई है। इस रैली में प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से पहले से तैयारी पूरी कर ली है। बताया जा रहा है रैली में राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान भी कर सकते है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, “राहुल गांधी की रैली में प्रदेश भर के लोग शामिल होंगे। यह रैली ऐतिहासिक होगी और इसी के साथ प्रदेश में चुनाव का शंखनाद होगा। हालांकि प्रत्याशी के चयन के नाम पर उन्होंने कुछ बोलने कटते नजर आए। कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा इंतजार कीजिए।”

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि, “देवभूमि की रैली के उत्तराखण्ड ही नही पूरे देश में एक अलग संदेश जाएगा कांग्रेस के पक्ष में होगा। मोदी की जादू अब नही चलने वाला है जनता उनके झूठे वादों को समझ चूकी है।

परिर्वतन रैली के लिए दून आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 12 बजे परेड मैदान में पहुंचेंगे। राहुल का कार्यक्रम करीब- करीब फाइनल हो गया है। 11.45 पर राहुल जौलीग्राट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वो परेड मैदान आएंगे। राहुल की आमद के लिए परेड मैदान में हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग की गई। हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने कांग्रेस की अर्जी को मंजूर कर दिया है।

राहुल गांधी का यह कार्यक्रम आचार संहिता लागू होने से पहले तय था। राहुल गांधी की इस चुनावी जनसभा को कांग्रेस का 2019 के लोकसभा चुनाव का औपचारिक आगाज़ माना जा रहा है। आखिर कांग्रेस ने प्रचार के शंखनाद के लिए इस बार देवभूमि को क्यों चुना? अब देखना है कि 16 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आमसभा चुनाव के लिए देश और देवभूमि की जनता को क्या संदेश देते हैं।